
जमशेदपुर।
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान तीन महिलाओं समेत कुल 19 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में अर्जुन हांसदा ने नियमित रक्तदान को स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।



READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर 25 श्रद्धालुओं ने अमृत छककर धारण किया खालसा स्वरूप
एक यूनिट रक्त से बच सकती हैं कई जिंदगियां
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपीनाथ महाली ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने बताया कि एक बार किया गया रक्तदान रक्त के घटकों के अलग-अलग उपयोग के जरिए तीन लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है।
शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 19 रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें तीन महिला रक्तदाता भी शामिल रहीं।
READ MORE:JAMSHEDPUR NEWS:खूंटी तान कर सोजा तेरी दादी पहरेदार…., जैसे भजनों पर झूमने लगे श्रद्धालुगण,सोनारी नारायणी धाम में राणी सती दादीजी के मंगल पाठ में 401 महिलाएं हुई शामिल
स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर
डॉ. महाली ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे तत्पर है। शिविर को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभय कुमार सिंह, प्रखंड लेखा प्रबंधक गोपीनाथ दास, विनय कृष्णा प्रामाणिक, प्रबीर कुमार मंडल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और ब्लड बैंक की टीम ने योगदान दिया।




