
जमशेदपुर। रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार की 73 वर्षीय माता विशनी देवी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह अस्पताल के पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विभिन्न चिकित्सकीय जांच की जा रही है।



संतोष कुमार के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान उनकी माता को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्हें चाईबासा के गायत्री सेवा सदन में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए TMH लाया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक कराई गई MRI और CT स्कैन जांच के आधार पर लीवर एवं गर्भाशय (यूटेरस) से संबंधित संक्रमण की आशंका जताई गई है। हालांकि बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए चिकित्सक आवश्यक जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार निर्धारित किया जाएगा।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
विशनी देवी के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद परिवारजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में चिंता है। रेल सिविल डिफेंस के जवानों के साथ रेलवे विभाग के अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विशनी देवी का परिवार चाईबासा के न्यू कॉलोनी, टुंगरी में रहता है। परिवार में चार पुत्र और एक पुत्री सहित पोते-पोतियों को मिलाकर कुल 20 सदस्य हैं। सभी सदस्य उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
परिवार और शुभचिंतकों ने ईश्वर से विशनी देवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।




