रवि कुमार झा,जमशेदपुर,1 जुन जमशेदपुर के सिदगोङा थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट गुरुद्वारा रणक्षेत्र में तब्दील हो गई ।इस दौरान एक दर्जन से भी अधिक लोग धायल हो गए .सभी धायलो का ईलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा हैं। घटना के संबघ में बताया जाता है कि सिदगोङा थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट गुरुद्वारा के गुरु अर्जुन दिवस मनाया जा रहा था ।इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था।कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा में यहाँ के पुर्व प्रधान गुरुचरण सिंह बिल्ला को सरोपा देकर सम्मानित किया जाने लगा जिसका विरोध कुलदीप सिंह और उसके समर्थको के द्वारा किया…
Author: BJNN Desk
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,31 मई जमशेदपुर के बस्तियों में जुस्को से पेयजल सुविधा लेने के लिए विगत डेढ वर्ष से चलाया जा रहा जल सत्याग्रह आंदोलन आज वापस लेने की घोषणा पूर्व विधायक सरयू राय ने की। शनिवार को स्थानिय परिसदन में मीडिया से बातचीत करते हुए सरयू राय ने कहा कि जुस्को कंपनी सभी को पीने का पानी देने पर रजी हो गयी है, इसलिए आंदोलन वापस लिया गया हैं। सरयू राय के अनुसार राज्य सरकार ने लिखित निर्देश जारी किया है कि जमशेदपुर, मानगो, जुगसलाई में पीने के पानी का कनेक्शन रांची नगर निगत की नियमावली के आधार…
संवाददाता,जमशेदपुर 31 मई भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रेड क्रॉस भवन में प्रारम्भ किये गये नेत्र ज्योति अभियान के तहत आज 32 नेत्र रोगियों की जांच की गयी, जिसमें से 12 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन रेड क्रॉस भवन स्थित स्व. मृणालिनी झा-पल्लवी झा स्मृति ऑपरेशन थियेटर में किया जायेगा, जहां अत्याधुनिक मशीनों के साथ जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया जायेगा। रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस भवन में शनिवार से सोमवार तक तीन दिवसीय साप्ताहिक नेत्र शिविर…
इस्पात उद्योग में अग्रणी कंपनी को प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए चुना गया् संवाददाता.जमशेदपुर, 31 मई, पूरे संगठन में प्रशिक्षण अभ्यासों में उत्कृष्टता के प्रदर्शन लिए टाटा स्टील को हाल ही में वर्ष 2014 के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, गोल्डन पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया। तिरूवनंतपुरम में आयोजित एक समारोह में केरला के मुख्यमंत्री ऊमेन चंडी ने टाटा स्टील को यह अवार्ड प्रदान किया। टाटा स्टील की ओर से सुरेश दत्त त्रिपाठी, वाइस प्रेसिडेंट, एचआरएम, टाटा स्टील ने यह अवार्ड ग्रहण किया।अवार्ड प्राप्त करने के बाद सुरेश दत्त त्रिपाठी, वीपी,…
संतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,31 मई जादूगोड़ा यूरेनियम नगरी का एक मात्र रेलवे स्टेशन राखा माइन्स स्टेशन पर यात्रियो के सुविधा के लिए बना ओवरब्रिज अपने जर्जर अवस्था के कारण कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकता है और जानलेवा साबित हो सकता है , यह ओवर ब्रिज इतना जर्जर है की लोग इसके ऊपर से पार होने के बजाय जान जोखिम मे डालकर रेलवे ट्रेक पार करने मे ही अपनी भलाई समझते है । इसी कारण रेलवे ट्रेक पार करते समय इस रेलवे स्टेशन मे कई दुर्घटनाए हो चुकी है और कई लोगो की जान भी जा चुकी है ।…
सचिन मिश्रा,जमशेदपुर,31 मई सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित पान दूकान चौक के पास बाईक पर सवार अपराधियो के द्वारा लूट की वारदात को दिन दहाड़े अंजाम दिया गया । घटना के संबध मे बताया जाता है कि शनिवार के दोपहर 12 बजे श्रीनाथ होम नामक निजी कंपनी के दो कैशियर राजू दत्ता और देवरत दास रीलाइंस फ्रेश के पास स्थित बैंक ऑफ इंडिया से १,६० लाख रुपये निकाल कर आदित्यपुर आशियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी काले रंग के पल्सर बाईक पर सवार दो अज्ञात अपराधियो के द्वारा बैग में रखे गए १,६० लाख रुपये को झपटा…
सचिन मिश्रा,जमशेदपुर ,31 मई 2014 जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना स्थित बिजली विभाग के एसडीओ को फ़ोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकीभरा और अशलील एसमएस भेजने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ के द्वारा आदित्यपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस इस मामले में जाँत में जुट गई हैं। बताया जाता है कि आदित्यपुर में पदस्थापित बिजली विभाग के एसडीओ राजकिशोर सिंह को मोबाइल नंबर – 9031000878द्वारा शुक्रवार की देर रात बिजली नहीं रहने पर अशलील एसमएस भेजा गया जिसमे गलियों का प्रयोग किया गया था ,वही…
100 से ज्यादा पीएमसी शिक्षकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया् जमशेदपुर, 30 मई, ग्रामीण क्षेत्रों में उचित शैक्षिक मार्गदर्शन के अभाव में कम उम्र में ही अधिकांश बच्चो की पढ़ाई छूट जाती है। शिक्षा संबंधी बुनियादी सुविधाओं की दयनीय स्थिति, पढ़ाई के लिए माता-पिता से प्रोत्साहन ना मिलना, स्कूली शिक्षा की निराशाजनक स्थिति आदि कारणों से परीक्षा में इनका प्रदर्शन भी खराब रहता है। ऐसे परिदृश्य में, मैट्रिक परीक्षा में शामिल होनेवाले अधिकांश छात्रों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता, जिससे स्कूल ड्रॉप आउट अनुपात में वृद्धि होती है। ऐसी स्थितियों की समीक्षा करने तथा वंचित समुदायों से ताल्लुक रखने…
संवाददाता.जमशेदपुर,30 मई प्रधानमंत्री ने बडोदरा लोकसभा सीट छोड़ी वाराणसी सीट पर बने रहेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बडोदरा लोकसभा सीट छोड दी लेकिन श्री मोदी वाराणसी लोकसभा सीट पर बने रहेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी ने बडोदरा के सांसद पद से अपना इस्तीफा आज लोकसभा अध्यक्ष को भेजा। श्री नरेन्द्र मोदी हाल ही के लोकसभा चुनाव में वाराणसी और बडोदरा दोनों ही लोकसभा सीटों पर चुनाव जीते थे।
संवाददाता.जमशेदपुर,30 मई , जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के दिशा निर्देश पर जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के जादूगोड़ा शाखा के उपाध्यक्ष ने एसएसपी जमशेदपुर वेणुकान्त अमोल होमकर को हस्ताक्षर युक्त आवेदन मेल करके जादूगोड़ा थाना के एएसआई के संबंध मे शिकायत किया गया है । आवेदन के द्वारा एसएसपी को बताया गया है की एएसआई सुशील डांगा द्वारा जादूगोड़ा थाना मे पद ग्रहण करने के बाद से ही मनमानी किया जा रहा है और उनके द्वारा किसी गुंडे की तरह कार्य किया जा रहा है , आगे बताया गया है की भोले भाले लोगो को धमकाना –…
