
रांची,27सितंबर

राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने आज शाम राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता के कैबिनेट मंत्री के रुप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
राजभवन में आज शाम सात बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्रीपरिषद के कई सदस्य अौर वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में बन्ना गुप्ता के समर्थक अौर कांग्रेसी नेता-कार्यकत्र्ता भी पूर्वी सिंहभूम से राजभवन पहुंचे थे। वहीं बन्ना गुप्ता के कई परिजन भी इस मौके पर विशेष रुप से उपस्थित थे। बन्ना गुप्ता के मंत्री के रुप में शपथ लेने के साथ ही हेमंत मंत्रीमंडल में कांग्रेस ¨कोटे से पांच सदस्यों को मंत्री पद मिल गया है। कांग्रेस कोटे से राजेंद्र प्रसाद सिंह, गीताश्री उरांव, मन्नान मल्लिक, केएन त्रिपाठी अौर बन्ना गुप्ता के 12सदस्यीय मंत्रीमंडल में स्थान मिला है।
गौरतलब है कि कांग्रेस कोटे से हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कृषि मंत्री योगेंद्र साव का नाम एक आपराधिक संगठन को संरक्षण देने के मामले में सामने आने पर योगेंद्र साव ने मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसके बाद कांग्रेस नेतृत्व से सहमति मिलने पर बन्ना गुप्ता को मंत्री बनाया गया है। हालांकि भाजपा ने बन्ना गुप्ता के खिलाफ भी रंगदारी, जमीन हड़पने व बिजली चोरी समेत कई मामले दर्ज होने का आरोप लगाते हुए उन्हें मंत्री बनाये जाने का विरोध किया था।
Comments are closed.