तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत हुई सभी लोकेशनों में काफी संख्या में वृक्षारोपण एवं जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन संवाददाता।जमशेदपुर, 5 जून, 2014: टाटा स्टील, देश की अग्रणी इस्पात कंपनी, पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बखूबी जानती है और कंपनी ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को समर्थन देते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा स्टील ने अपने डिवीजनों में पर्यावरण संरक्षण, उसकी देखभाल और पर्यावरण के प्रति सजग विकास के संदर्भ में जागरुकता के प्रसार हेतु अनेक गतिविधियों का आयोजन किया। जमशेदपुर में, इसके सभी डिवीजनों में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया साथ…
Author: BJNN Desk
इलाज के बाद रोगी कर सकते हैं वे सभी काम, जो वे 15 से 20 साल पहले किया करते थे संवाददाता,जमशेदपुर,05 जुन, ब्रह्मांनद नारायणा मल्टी स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल ने आज अपने आॅर्थोपीडिक विभाग में डाॅ. रोहित कुमार, एमएस एफ आर सी एस के शामिल होने की घोषणा की। डाॅ. रोहित के साथ ही अस्पताल के आॅर्थोपीडिक विभाग के विशेषज्ञों की टीम की मदद के लिए अब ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी और स्पोट्र्स मेडिसिन की एडवांस्ड तकनीक भी आई है। नारायणा हेल्थ परिवार में डाॅ. रोहित का स्वागत करते हुए ब्रह्मानंद नारायणा मल्टी स्पेशिएलिटी हाॅस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक विनीत सैनी ने कहा कि…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,05 जुन भारत में हर साल 50 हज़ार लोग सर्पदंश से मौत की नींद सो जाते हैं और इनमे से ज़्यादातर की जान अज्ञानता और अंधविश्वास के चक्कर मे चली जाती है , डब्ल्यूएचओ ( वर्ल्ड हेल्थ ओर्गेनाइजेसन ) का भी कहना है कि अगर समय पर सही इलाज मिल जाए तो इनमें से बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकती है. नीम हकीम और सँपेरे ग्रामीण इलाकों में अक्सर अवैज्ञानिक तरीक़े से सर्पदंश का इलाज करते हैं जिससे उन लोगों की भी जान चली जाती है जिन्हें बचाया जा सकता है.तरह-तरह के अंधविश्वासों की वजह से…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,05 जुन जमशेदपुर में एक तरफा प्य़ार मे पागल एक प्रेमी के द्नारा शादीसुदा महिला पर चाकु से हमला करने का मामला शांत अभी हुआ था कि नही जमशेदपुर से सचे मुसाबनी प्रखण्ड में इस प्रकार का मामला सामने आया है और इस बार आरोपी भाजपा नेता है मुसाबनी के एटीएफ क्वार्टर में घुसकर बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शोल के भाजपा नेता चुनू माहली ने बुधवार दोपहर खून की होली खेली। घटना के संबध में बताया जाता हैं कि एटीएफ क्वार्टर में घाटशिला कॉलेज में संथाली की व्याख्याता माही मार्डी खटिया पर बैठकर आम खा रही थीं। एक टुकड़ा…
विजय सिंह ,नई दि्ल्ली,05 जून केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने मीडिया में आ रही उन खबरों की पुष्टि की है कि उन्होंने कहा है कि सीट बैल्ट का इस्तेमाल श्री गोपीनाथ मुंडे की जान बचा सकता था। डॉ. हर्षवर्धन ने दिवंगत ग्रामीण विकास मंत्री की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए बीड, महाराष्ट्र रवाना होने से पहले कहा ‘मैंने सिर्फ एक गलत फहमी के चलते अपना दोस्त खो दिया है कि अधिकांश लोग मानते हैं कि कार में पिछली सीट पर लगाई गयी बेल्ट केवल सजावट के उद्देश्य से लगाई जाती है। वास्तव में अगली सीटों…
संवाददाता,जमशेदपुर,4 जुन जादूगोड़ा मोड स्कूल के सामने बुधवार को नशे मे धुत स्कार्पियो चालक बडबिल निवासी मोंटी ने यूसिल के बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए गाड़ी पलट गया जिससे बड़ा हादसा टल गया हांलाकी इस घटना मे मोंटी के हाथ मे भी हल्की चोट लगी । घटना के संबघ में बताया जाता है कि बुधवार दोपहर के करीब तीन बजे राखा माइंस रेलवे स्टेशन की ओर से तेज़ गति से स्कोर्पियो संख्या जेएच06डी-1028 जादूगोड़ा की ओर आते समय मोड स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर तेज़ गति से दुकान की और घुसने लगा की दुकान के सामने स्थित…
नयी दिल्ली ,4 जुन बुधवारको एयरपोर्ट जाने के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के काफिले की एक गाड़ी को टाटा सूमो ने टक्कर मार दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहन भागवत सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आयी है. भागवत दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. इस घटना को इसलिए अधिक गंभीरता से लिया जा रहा है, एयरपोर्ट जाते वक्त एक टाटा सूमो गाड़ी ने संघ प्रमुख के काफिले में टक्कर मार दी। ये हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास दिल्ली कैंट एरिया में हुआ। इस हादसे में संघ प्रमुख पूरी तरह…
महाराष्ट्र ,पारली,4 जुन महाराष्ट्र के परली गांव में केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे के शव को उनकी बेटी पंकजा ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के वक्त पूरा माहौल गमगीन हो गया था। वहां मौजूद लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे। दिल्लीौ में सड़क हादसे में आकस्मिक निधन के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता गोपीनाथ मुंडे का पार्थिव शरीर बुधवार की दोपहर उनके पैतृक गांव परली ले लाया गया था। परली में मुंडे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इस दौरान हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके पहले बुधवार की…
रवि कुमार झा,जमशेदपुर,04 जुन, जमशेदपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रो में फिर चोरी की घटना सामने आई हैं। इस बार चोरो ने रण्जी खिलाङी के घर को भी निशाना बनाया .इसके अलावे सिदगोङा के छाया मेहता के घर में चोरो ने हाथ साफ किया और तो और टेल्को में काग्रेसं के पुर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद के पुत्र शैलेश कुमार के घर को भी चोरो ने अपना निशाना बनाया । पहला घटना- वैष्णो देवी की यात्रा करने गए, चोर कर गए घर में हाथ साफ सीतारामडेरा थाना अंतर्गत न्यू ले आउट 115 निवासी छाया मेहता परिवार के साथ जम्मू वैष्णो…
राज्य मानवाधिकार आयोग के जांच के बाद यूसिल ने मेडिकल सुविधा मुहैया कराया संतोष अग्रवाल, जमशेदपुर,3 जुन जादूगोड़ा थाना अंतर्गत इंचड़ा पंचायत के कमला उरांव के दो बच्चे अलावती एवं दुनिया उरांव जन्म के कुछ समय बाद से ही विकलांग है एवं इस संबंध मे वर्षो से यह आरोप लगता रहा है की इन दोनों के विकलांगता के पीछे यूसिल माइंस जादूगोड़ा का रेडिएसन है । इसी संबंध मे मुसाबनी बीडीओ एवं एक्सिकुटिव मैजिस्ट्रेट घाटशिला अनुमंडल ने पिछले महीने एक मई को इस संबंध मे जांच किया था और बताया था की झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग मे स्नेहा पंडित द्वारा…
