

संवाददाता,जमशेदपुर ,28सितंगबर।
जमशेदपुरके एमजीएम थाना के विग बाजार के पीछे साउथ पार्क में निवार की रात दो बजे अपराधियों ने टेम्पो चालक मो. सरताज को गोली मार कर जख्मी कर दिया। उसके कमर में गोली लगी है। वह आजादनगर का रहने वाला है। सरताज को इलाज के लिये टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सरताज अपने साथियों के साथ खा-पी रहा था।उस दौरान उसके साथ बैठे दो लोगों ने गोली चला दी। जिससे सरताज जख्मी हो गया हैं गोली चलाने वाले दो लोगों को पकडा गया है। उनके पास से एक कट्टा और गोली बरामद किया गया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है।