सोच से कमजोर लोग नि:शक्त : सांसद


संवाददाता, जमशेदपुर ,28 सितबंर
सोच और हौंसले अगर बुलंद हो तो नि:शक्ता भी हार जाती है। नि:शक्त लोगों में जितनी हुनर व क्षमता होती है उतने आम लोगों में भी नहीं होती है। यह बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को कही। सांसद झारखंड विकलांग संस्थान की ओर से जमशेदपुर के टेल्को गरुड़बासा में नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र ‘द्वितीय शाखा’ के उद्घाटन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मौके पर सांसद ने संस्थान के द्वारा नि:शक्त व महिलाओं के लिए खोले गए प्रशिक्षण केंद्र की सराहना की। साथ ही उन्होंने संस्था व नि:शक्त व्यक्तियों के सहयोग के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। संस्थान के द्वारा नि:शक्त व महिलाओं को कॉपी, फाइल, लिफाफा, पेपर बैग बनाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद सदस्य गणेश सोलंकी ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राजकुमार सिंह ने कहा प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए इसके लिए वे पहल करेंगे। हुरलूंग पंचायत की मुखिया आशा देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे केंद्र के खुलने से यहां के की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कारगर साबित होगा। उप मुखिया ने राजेश कर्मकार ने प्रशिक्षण केंद्र को सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में विषय प्रवेश संस्थान के महासचिव दीपक श्रीवास्तव ने कराया। स्वागत भाषण संस्थान के उपाध्यक्ष आरके राही व धन्यवाद ज्ञापन रास बिहारी सिंह ने किया।
ये थे उपस्थित : भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रतन महतो, पूर्व अध्यक्ष सतीश सिंह, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय, परसुडीह मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा, वीपी सिंह, एमएल वर्मा, दिनेश कुमार किनू, घनश्याम कुंभकार, अंकित आनंद, उदय नारायण श्रीवास्तव, कृष्णा लोहार, राकेश सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव, अमूल्यो कर्मकार, मधुकर, शुभू, धीरज, सुजीत, निरंजन, आलम