Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 7फीसदी की बढ़ोत्तरी
Top Stories

राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 7फीसदी की बढ़ोत्तरी

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 30, 2014Updated:September 30, 2014No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

पीडीएस दुकानदारो  का कमीशन बढ़ा,अनुकंपा पर पीडीएस दुकानो  का आवंटन अब एसडीओ करेंगे, सरकारी अस्पतालो  के देनी होगी  बीपीएल मरीज को छूट,यूसीआईएल लीज का 20वर्षो के लिए नवीकरण,सड़कों के निर्माण व मरम्मति के लिए 365करोड़ आवंटित,बिल्डर-डेवलपर्स को देना होगा 2 प्रतिशत कंपोजिट टैक्स

 

संवाददाता.रांची.30 अगस्त

झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा के पहले राज्यकर्मियों को  बड़ी सौगात देते हुए महंगाई भत्ते में सात फीसदी बढ़ोत्तरी और 30लाख रुपये तक का आवास एवं वाहन ऋण की राशि में भी बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव के मंजूरी दे दी गयी। बाद में मंत्रीमंडलीय सचिवालय एवं समन्वय विभाग के प्रधान सचिव जेबी तुबिद ने बताया कि राज्यकर्मियो को 1 जुलाई 2014 से महंगाई भत्ता 100 की जगह सात प्रतिशत बढ़कर 107फीसदी मिलेगा। बैठक में राज्यकर्मियो  को आवास ऋण देने की भी मंजूरी दी गयी।

क्लास वन और टू के कर्मियों के 30लाख रुपये तक का आवास ऋण सस्ते दर पर दिया जाएगा, जबकि क्लास थ्री व फॉर के कर्मियों को 15 लाख रुपये तक का सस्ता आवास ऋण मिलेगा। इसके अलावा क्लास वन व टू को कार खरीदने के लिए 10 तक का वाहन ऋण के रुप में मुहैय्या कराने का निर्णय लिया गया है।

पीडीएस दुकानदारो की कमीशन राशि में बढ़ोत्तरी

राज्य सरकार ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदार¨को ¨ मिलने वाले कमीशन राशि में भी बढोत्तरी का निर्णय लिया है। जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो को  अभी प्रति क्विंटल खाद्य्नान्न पर 45 रुपये का कमीशन मिलता था,लेकिन अब इस राशि में 30 रुपये की बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें प्रति क्विंटल खाद्य्नान्न में 75 रुपये कमीशन देने का निर्णय लिया गया है। इसमें से 45 रुपये नकद व शेष राशि दो बार  के मूल्य के रुप में एडजस्ट की जाएगी। वहीं एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में जनवितरण प्रणाली के दुकानदारो के मरने पर उनके आश्रितों  को  दुकान आवंटन कर दिया जाएगा,इसके लिए नियम में आवश्यक संशोधन के प्रस्ताव की भी मंजूरी दे दी गयी,इसके तहत यह अधिकार जिलो के प्राधिकृत अधिकारी  को  दिया गया है।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में राज्य सरकार से अनुदानित या भूमि प्राप्त करने वाले निजी अस्प्ताल, नर्सिंग होम,पॉलिक्लिनिक व सरकारी अस्पतालो को  अब बीपीएल परिवार¨के¨ विशेष रुप से सुविधा देनी होगी। बैठक में यह फैसला लिया गया कि ऐसे अस्पतालो  में 10 प्रतिशत सीट बीपीएल परिवारो के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है। जबकि आउटडोर में 25 प्रतिशत मरीजों का निःशुल्क इलाज करना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री दाल-भात या योजना पुनः चालू करने का निर्णय

राज्य सरकार ने महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री दाल-भात योजना को फिर से शुरु करने का निर्णय लिया है। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है। बताया गया है कि केंद्र सरकार से चावल नहीं मिलने की वजह से यह योजना पिछले पांच महीने से बंद थी। इस योजना के तहत गरीबो के पांच रुपये प्रति प्लेट की दर से एक वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। दाल-भात योजना के लिए अभी राज्यभर में 370केंद्र चल रहे थे और सभी केंद्रो पर फिर से योजना की शुरुआत होगी। योजना के संचालन के लिए एक रुपये की दर से चावल दिया जाएगा और सब्जी के लिए सोयाबीन, चना व बरी मुफ्त में दिया जाएगा।

एक महत्वपूर्ण फैसले में राज्य के बिल्डरो व डेवलपर्सो को  भी वैट में लाया गया है, इन्हें अब दो प्रतिशत कंपोजिट टैक्स देना होगा। इससे राज्य सरकार को करीब 100 करोड़ रुपये सालाना राजस्व का अनुमान है। राज्य सरकार ने पूवी सिंहभूम में काम कर रही यूरेनियम कॉरपॉरेशन लि. ऑफ इंडिया को अगले 20 वर्षों तक 1261 एकड़ भूमि लीज नवीकरण के तहत देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आज की बैठक में कुल 41 प्रस्तावो को मंजूरी दी गयी,जिसमें कई सड़क परियजनाएं भी शामिल है।इसके तहत रांची से नयासराय से पुराना अरगोड़ा चौक तक 8.5किमी सड़क निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है।

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :नरवा पहाड़ माइंस का गेट जाम खत्म, विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

January 19, 2026

Jharkhand New :रांची में होगा भव्य “शुक्राना” कीर्तन समागम, भाई चमनजीत सिंह लाल और भाई सतिंदरबीर सिंह करेंगे संगत को निहाल

January 19, 2026

New Railway Service : डीडीयू–पटना–जसीडीह–आसनसोल रूट से बनारस–सियालदह के बीच नई अमृत भारत ट्रेन, 23 जनवरी से नियमित परिचालन

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.