संवाद सूत्र जादूगोड़ा १२-०४-२०१४ जमशेदपुर के सांसद सह जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने आसनबनी पंचायत एवं जादूगोड़ा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया और लोगो से मिलकर जेवीएम को वोट देने का अपील किया , उनके साथ बड़ी संख्या में जेवीएम कार्यकर्ता मौजूद थे ,
Author: BJNN Desk
संवाद सूत्र जादूगोड़ा १२-०४-२०१४ पोटका प्रखंड के झरिया मौजा वन क्षेत्र में नहर निर्माण के लिए बड़ी संख्या में वन विभाग के जमीन पर मिटटी कटाई किया गया साथ ही सेकडों की संख्या में छोटे बड़े पेडों का पातन किया गया कुछ माह पहले ग्रामीणों द्वारा आपति जताए जाने के बाद भी पेडो का पातन और वन भूमि में नहर निर्माण जारी रहा , इस बात की जानकारी होने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई कार्यकर्ता सोनू कालिंदी ने सूचना के अधिकार के तहत डीएफओ से सूचना माँगा की किस आदेश के तहत वृक्षों का पातन एवं वन भूमि में निर्माण…
विजय सिंह ,बी.जे.एन.एन. ब्यूरो.11 अप्रैल ( अहमदाबाद ,गांधीनगर गुजरात से लौट कर ) गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री पद तक का सफर इतना आसान नहीं होगा जितना भाजपा समझ रही है.मोदी को कई कठिनाईयों और विरोधों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि देश के सभी पार्टियों के लोग मोदी के पीछे पड़े हैं.ऐसा लगता है जैसे मोदी बनाम अन्य का चुनाव इस लोकसभा में होने जा रहा है. अहमदाबाद दौरे के क्रम में सारंगपुर स्थित श्री कर्णमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के मुख़्य ट्रस्टी और स्वाधीनता सेनानी अजीत भाई शास्त्री ने बी.जे.एन.एन.…
सतोष अग्रवाल,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा के लोगो को इन दिनों गंदा पानी पीना पड़ रहा है , जादूगोड़ा में यूसिल द्वारा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है और इस प्लांट का महत्वपूर्ण मशीन क्लोरोफाइड मशीन पिछले दिसंबर से खराब है इस मशीन के द्वारा पानी को फेंटा जाता है जिससे पानी में केमिकल मिलता है और पानी साफ़ और पिने योग्य बनता है ,मशीन के खराब होने के कारण लोगो को मजबूरी वश गंदा पानी पीना पड़ रहा है अन्य कोई विकल्प लोगो के पास नहीं है , इस वाटर प्लांट में पानी यूसिल द्वारा बनाये गए जादूगोड़ा बराज से आता…
विजय सिंह (अहमदाबाद ,गांधीनगर से लौटकर)..बी.जे.एन.एन.ब्यूरो,, (जैसा हमने देखा) गुजरात वासियों के लिए विकास ही मुख्य मुद्दा नजर आता है.अहमदाबाद और गुजरात की राजधानी गांधीनगर के दौरे के क्रम में हमने कई लोगों से बात की और मजे की बात यह कि हर व्यक्ति ने सिर्फ और सिर्फ विकास को ही प्रमुखता दी. शासन ,प्रशासन पर नरेंद्र मोदी की स्पष्ट पकड़ दिखी..देर रात तक लोग परिवार सहित बिंदास घूमते , आइस क्रीम ,कुल्फी का आंनद लेते दिखे. गुजरात दंगों के बारे में बात करने पर लोगों ने उसे एक हादसा बताया और कई आम मुश्लिम लोगों ने गुजरात में तनाव…
संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की पातडी गाँव के निवारण भकत की पत्नी लक्ष्मी प्रिया भकत ने गाँव के ही मुचिराम भकत पर मारपीट गालिगालोच एवं छुरी से मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाया है , अपने परिजनो के साथ थाना पहुंची लक्ष्मी प्रिया भकत ने बताया की गाँव में पानी लेते समय गाँव के ही मुचिराम भकत और उसकी पत्नी ने मुझे गाली गलोच देने लगे मेरे विरोध करने पर मुझपर लाठी और छुरी से वार कर दिया जिसके वजह से मेरा हाथ कट गया मुचिराम ने मुझसे कहा की तुम्हे…
अजीत कुमार.जामताङा,11अप्रैल जामताड़ा में नक्सलियों के धमकी भरे पोस्टरबाजी से लोगो में दहशत है. समय-समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले नक्सलियों ने इस बार चुनाव से पूर्व पोस्टरबाजी कर प्रशासन को खुली चुनौती दी है. घटना जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र है. अहले सुबह लोगो ने नारायणपुर बाज़ार, प्रखंड परिसर, दुर्गा मंदिर सहित कई जगहों पर पोस्टर चिपका कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है. घटनास्थल से नारायणपुर थाना की दुरी ज्यादा नहीं है. लोगो की नींद खुलते ही नक्सलियों का पोस्टर दिखा. पल भर में खबर जंगल की आग की तरह फ़ैल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए…
डेस्क,जमशेदपुर,11 अप्रैल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा की पत्नि मीरा मुण्डा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बागुन नगर दुर्गापूजा मैदान से पदयात्रा शुरू कर बागुनहातु, जाहेरटोला, नागाडुंगरी के घर-घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने कि अपील की। इस दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती मुंडा ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत आर्थिक नितियों के कारण देश रसातल में चला गया है। मंहगाई चरम सीमा पर है और आम आदमी का जीवन दुभर हो…
संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा धरमडीह में १०० फिट पीसीसी सड़क का ढलाई शुक्रवार को किया गया , इस सड़क का निर्माण ९९ हज़ार की लागत से पंचायत समिति फंड से किया जा रहा है और इसके अभिकर्ता पिंटू मंडल है , ग्रामीणों ने बताया की सड़क बन जाने से ग्रामीणों को सहूलियत हो जायेगी बरसात के दिनों में यहाँ बहुत दिक्कत होता था और लोगो को घरों से निकलने और कहीं भी आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था ,
संवाददाता,जमशेदपुर,11 अप्रैल जादूगोड़ा दयाल मार्केट में अशोक मेडिकल के सोजन्य से पुष्पा अग्रवाल की पुण्य स्मृति में मुख्य सड़क के किनारे प्याऊ लगवाया गया है , इस प्याऊ के मीठे और ठन्डे जल का उपयोग राहगीर और आम लोग कर सकेंगे इसके लिए तीन बड़े घड़े रखे गए है , पुष्पा अग्रवाल के बड़े बेटे डॉ संजय अग्रवाल ने कहा की गर्मी से परेशान लोगो के लिए मेरी माँ हर वर्ष प्याऊ लगवाती थी पिछले वर्ष मई में उनका स्वर्गवास हो गया यह प्याऊ उनकी पुण्य स्मृति में लगाया गया है जिसका लाभ हर कोई ले सकता है ,
