जमशेदपुर।
शहर के साकची थाना क्षेत्र के हाथी घोडा मंदिर के पास एक इंडिका की ब्रेक फेल हो जाने से साईकिल सवार सहित तीन लोग घायल हो गए है । जिसमे इंडिका सवार दो लोग शामिल है घायलो को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा साईकिल सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है । तीनो घायलो को मानगो गौड़ बस्ती और पोस्टऑफिस रोड के रहने वाले बताये जा रहे है। जबकि साईकिल सवार व्याक्ति का नाम विजय जेना है। इंडिका में सवार बाप बेटे में एक का नाम लक्ष्मी नारायण और बेटे का नाम जय कुमार है।
बताया जाता है कि कार का बेक्र नही लगने के काऱण इंडिका कार अनियंत्रित होकर राहगीर साईकिल सवार को चपेट में लेते हुए एक दीवार से टकरा गयी जिसमे साइकल सवार सहित तीनो लोग बुरी तरह घायल हो गए है। स्थानिय लोगो के प्रयास से सभी को ईलाज के लिए स्थानिय अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
