
जमशेदपुर। केनेल क्लब द्वारा आयोजित 56 वें, 57 वें, 58 वें चैम्पियनशिप डॉग शो का औपचारिक समापन समारोह आज आयोजित किया गया। इसके साथ ही चैम्पियनशिप डॉग शो में पालतू श्वानों की अद्भुत भागीदारी वाले कार्यक्रमों का पटाक्षेप हो गया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे श्री ए बी लाल, वाइस प्रेसिडेन्ट, टाटा मोटर्स। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए श्री लाल ने कहा कि वे इससे पहले भी इस चैम्पियनशिप डॉग शो में आते रहे हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी।
ओबेडिएंस टेस्ट के नतीजे इस प्रकार रहे:
फर्स्टइनक्लास
प्रदर्श संख्या: 228 (गोल्डन रिट्रीवर)
प्रदर्श संख्या: 185 (लैब्राडोर)
प्रदर्श संख्या: 98 (बॉक्सर)
प्रदर्श संख्या: 9 (मेलिनोइस)
प्रदर्श संख्या: 1 (मेलिनोइस)
प्रदर्श संख्या: 3 (मेलिनोइस)
ओबेडिएँस में फर्स्ट के लिए टिस्को चैलेंज ट्रॉफी: प्रदर्श संख्या – 3 टाटा मोटर्स से
ओबेडिएँस में सेकंड के लिए टाटा मोटर्स चैलेंज ट्रॉफी: प्रदर्श संख्या – 12 टाटा स्टील से
सबसे अच्छा साथी श्वान के लिए वी राजागोपाल ट्रॉफी: प्रदर्श – 98 नारायण सेन द्वारा
एक अद्भुत डॉग शो के पूरा होने पर शो की सेक्रेटरी श्रीमती रुचि नरेन्द्रन ने प्रतिभागी श्वान मालिकों का आभार जताया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजकों के अनथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने आयोजन में सहयोग व समर्थन देने के लिए टाटा स्टील व टाटा मोटर्स का शुक्रिया भी अदा किया। समापन समारोह में श्री ए एन मिश्रा, अध्यक्ष, जमशेदपुर केनेल क्लब, श्री गोपाल चौधरी, चीफ, सिक्यूरिटी, टाटा स्टील एवं श्री राकेश्वर पांडेय भी उपस्थित थे।
डॉग शो में बच्चों के लिए एक अतिरिक्त सुविधा का प्रावधान भी किया गया था जहाँ वे अपने पालतू श्वानों का प्रदर्शन कर सकते थे। यह आशा की जाती है कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा श्वान स्वामी अपने श्वानों का प्रदर्शन हैंडलर की मदद से करने की बजाय स्वयं ही करेंगे।

