
जमशेदपुर। सुब्रता क्लासिक इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग, बेंच प्रेस चैम्पिनयनशिप में महाराष्ट्र के परविन्दर सिंह इंटननेशनल स्ट्रांगमैन बने। उन्हें इस प्रतियोगिता गोल्ड मेडल और ट्रॉफी मिली। उन्हें जो ट्रॉफी मिली थी उसे उन्होंने जमशेदपुर में रह रहे अपने दोस्त और माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार को यादगार के रूप में भेंट की गई।
सुब्रता क्लासिक इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग, बें्रच प्रेस चैम्पियनशिप चार से नौ जनवरी तक मिलानी हॉल में आयोजित की गई थी। चैम्पियनशिप में 83वीं कैटेगरी में महाराष्ट्र के परविन्दर सिंह को ओपन सीनियर पावर लिफ्टिंग में स्ट्रांगमैन चुना गया। उन्हें गोल्ड मेडल के साथ-साथ ट्रॉफी दी गई। परिवन्दर ने स्कॉट में 240 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 152.5 और डेड लिफ्ट में 232.5 के भार उठाए. उन्होंने प्रतियोगिता में 625 किलोग्राम के भार उठाए. प्रतियोगिता में उन्हें गोल्ड मेडल के साथ ट्रॉफी दी गई. रविवार की दोपहर मुम्बई जाने से पहले परविन्दर ङ्क्षसह साकची स्थित मनोहर चाट में पहुंचे और उन्होंने संचालक और माधुरी दीक्षित के प्रशंसक पप्पू सरदार को यह ट्रॉफी भेंट कर दी. उन्होंने बताया कि पिछले करीब 10-12 वर्षों से वह जेआरडी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग लेने आ रहे हैं. पहली बार जब वे आए थे तो जमशेदपुर मार्केटिंग करने पहुंचे थे. साकची बाजार में वे मनोहर चाट की दुकान पर पहुंचे थे. उनकी दुकान के संचालक पप्पू सरदार से मुलाकात हुई थी. उस समय देखा था कि पप्पू सरदार ने दुकान में माधुरी दीक्षित की कई फोटो लगा रखी थी. पूछने बताया कि वे माधुरी दीक्षित के प्रशंसक हैं. परविन्दर सिंह ने बताया कि उस समय से ही पप्पू सरदार से उनकी दोस्ती हो गई थी और आपस में फोन पर बातें होती रहती है. उन्होंने बताया कि तेल का उनका बिजनेस है। मुम्बई में श्री गणेश नाम से जिमनाजियम भी है. पहली बार उन्होंने इस चैम्पियनशिप में भाग लिया था. आठ वर्ष बाद वे जमशेदपुर पहुंचे हैं और आज पप्पू सरदार से मिलने आए हैं।



