
राशन कार्ड में गड़बड़ी को ले एमओ कार्यालय पर प्रदर्शन


गम्हरिया
—–
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत बनाए गए राशन कार्ड में गड़बड़ी को लेकर आदित्यपुर वार्ड संख्या 14 के दिंदली बस्ती के लाभुकों द्वारा मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी लाभुकों का नेतृत्व कर रही पार्षद राजरानी महतो ने बताया कि पूर्व के अधिकांश लाल कार्ड, बीपीएत कार्ड तथा अन्त्योदय कार्डधारकों का नाम नए राशन कार्ड में पीएच में कर दिया गया है। इससे उन्हें इस योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बावत कार्डधारकों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन एमओ को सौंपकर पूर्व के सभी लालकार्ड, बीपीएल व अन्त्योदय कार्डधारकों का नाम पीएच से हटाकर अन्त्योदय में करने की मांग किया। एमओ द्वारा इसमें सुधार कराने का आश्वासन उन्हें दिया गया। इस मौके पर सनातन महतो, मामोनी महतो, अंजलि देवी, विलासा गोप, विशोखा, गौभीग्वारा उराँव, पैली महतो, शीला गोप समेत काफी संख्या में बस्तीवासी उपस्थित थे।

