
जमशेदपुर। कला संस्कृति के क्षेत्र में जमशेदपुर की पहचान रबीन्द्र भवन परिसर में आज तीन दिवसीय रबीन्द्र संगीत सम्मेलन का समापन आज देश विदेश के विख्यात रबीन्द्र संगीत कलाकारों के संगीत प्रस्तुति के साथ यहां रबीन्द्र भवन सभागार साकची में हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले रबीन्द्र भवन के छात्र छात्राओं द्वारा संगीत प्रस्तुति दी गयी। सदा थाको आनंदें तथा जे तुमाए छाड़े, छाडों के बोल पर आधारित गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान किया, जिसके बाद बांग्लादेश के नामचीन कलाकार अजीजुर रहमान तुहिन ने रबीन्द्र संगीत का ऐसा शमां बांधा की लोग मंत्रमुग्ध हो गये, जमशेदपुर की नामचीन रबीन्द्र संगीत कलाकार चंदना चौधुरी, कोलकाता से आए कलाकार सुरजीत चटर्जी तथा बांग्लादेश की प्रसिद्ध कलाकार लायजा अहमद लीजा ने रबीन्द्र संगीत पर अपनी प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के समापन पर जानकारी देते हुए टैगोर सोसाईटी के मानद महासचिव आशीष चौधुरी ने कहा कि टैगोर सोसाईटी समाज के प्रसिद्ध अपने कर्तब्यों को लेकर सजग है और इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर हम अपने समाज को अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों से जोड़ने और युवा पीढ़ी को ये अमूल्य धरोहर संजोने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होने श्रोताओं की उपस्थिति पर संतोष जताया। इन तीन दिनों के कार्यक्रम को मुख्य रूप से संगीत से जोड़ने वाले कलाकार तबला पर विप्लब मंडल, कीबोर्ड पर सुब्रतो मुखर्जी, एसराज पर अँजन बासु, मंजिरा पर संजीव आचार्य ने अपनी संगीत क्षमता से कलाकारों के गीत को अद्वितीय बनाया। इसके साथ ही तीन दिवसीय यह आयोजन सम्पन्न हो गया।



