जमशदपुर। आदित्यपुर थाना अंतर्गत डायन के संदेह में एक महिला की हत्या कर दी गई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही आरोपी को पुलिस ने पकङ लिया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आदित्यपुर के अवैध बस्ती विद्युत नगर नया बस्ती में राजू नामक एक व्यक्ति ने सरस्वती गागराई के घर में घुस कर उसे रॉड से मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार की सुबह आठ बजे की है. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतका की बेटी आरती गागराई ने…
Author: BJNN Desk
#. संवाददाता जमशेदपुरः दक्षिण बिहार एक्सप्रेस से रायपुर जा रहा एसआईएस सिक्यूरिटी का जवान टाटानगर के प्लेटफार्म से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे के अस्पताल में प्राथमिक उपचार .के बाद उसे एमजीएम लाया गया. घटना रविवार की है घायल युवक का नाम अगस्टीन है. वह दुमका के ननकू कुरवा गांव का रहनेवाला है. घटना के संबंध में युवक ने बताया कि वह जसीडीह से ड्युटी के लिए रायपुर जाने के लिए दक्षिण बिहार एक्सप्रेस पर सवार हुआ था. सीट नहीं मिलने के कारण गेट के पायदान पर बैठा था. ट्रेन जब टाटानगर के प्लेटफार्म पर पहुंची, तो…
संवाददाता जमशेदपुरः नक्सलियों द्वारा रात्रि 12 बजे से बंदी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. एएसपी अभियान शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने बताया कि नक्सली बंदी को देखते हुए एनएच 33 पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़नेवाले थाना के प्रभारियों को अतिरिक्त दिशा निर्देश दिया गया है. साथ ही अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि खास कर नक्सल प्रभावित थाना श्यामसुंदरपुर, बहरागोड़ा, चाकुलिया, पोटका, बोड़ाम, पटमदा आदि थानों में पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन…
जिला बिजली समिति की बैठक में लिये गये सुझाव जमशेदपुर । केन्द्र सरकार ने बारहवीं पंचवर्षीय योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिये दो अलग-अलग विद्युत योजना की शुरुआत की है. इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिये दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना तथा शहरी क्षेत्रों के लिये इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) लागू होना है. इसके क्रियान्वयन के लिये शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में हुई, जिसमें विधायक सरयू राय, मेनका सरदार, कुणाल षाड़ंगी तथा लक्ष्मण टुडू मौजूद थे. शेष दोनों विधायक व राज्यसभा सांसद के…
जमशेदपुर। निगरानी विभाग की टीम ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में छापामारी कर एक कर्मचारी क¨ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाईबासा स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पदस्थापित बिंदेश्वरी तियु मन¨हरपुर में पदस्थापित एक कर्मचारी ल¨कनाथ ग¨प से कार्य करने के एवज में 30 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 10 हजार रुपये पर राजी ह¨ने पर इसकी शिकायत निगरानी में की गयी। निगरानी ने मामले का सत्यापन के बाद आर¨प क¨ सही पाया अ©र आज निगरानी की टीम ने बिंदेश्वरी तियु क¨ रंगेहाथ…
जमशेदपुर। जिला पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर बागबेङा थाना क्षेत्र स्थित गुदङी बाजार में स्थित एक लॉज में छापामार कर दो युवती समेत तीन लोगो को पकङा है ।इसके अलावे लॉज से शराब की बोतले और आपत्तीजनत समान भी जब्त किया गया हैं। इस सर्दभ में शहर के ट्रेनी डी एस पी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिल रही थी कि बागबेङा थाना क्षेत्र स्थित गुदङी बाजार में स्थित श्री राम लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है।उसी आधार पर हमने ट्रेनी डी एस पी , धीरेन्द्र बंका और संदीप कुमार के…
जमशेदपुरः पिछले दिनों चाईबासा बड़ी बाजार में एक महिला की सड़क दुर्घटना में घायल होने का मामला प्रकाश में आया. इस घटना में महिला का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया था. काफी दिनों बाद भी महिला का सुधि लेने कोई परिचत नहीं आया. वह एक ही कपड़ा में इलाजरत थी. इसकी सूचना शनिवार को जैसे ही युवा कांग्रेस संगठन के पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष त्रिशानु राय को मिली, तो वे फौरन सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचे और महिला की दयनीय स्थिति को देखते हुए कपड़े व दिनचर्या में आनेवाली सामग्री उपलब्ध करायी. साथ ही वार्ड…
( दलमा क्षेत्र के ग्रामीण भारी संख्या में पहुंचे संवाददाता जमशेदपुरः सामुदायिक पुलिसिंग के तहत दलमा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच सरायकेला खरसावां के एसपी इंद्रजीत महथा के निर्देश पर धोती-साड़ी का वितरण किया गया. यह वितरण नीमडीह थाना प्रभारी टीपी कुशवाहा की देख-रेख में किया गया. इस दौरान पोड़ाडीह,पहाड़िया टोला, बिंदू बेड़ा, बांध डीह, फरेंगा आदि के 500 ग्रामीणों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. इस मौके पर एसआइ सुनील उरांव तथा अन्य वरीय व कनीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे
दरभंगा दरभंगा सिटी एडमिन टीम की बंगलोर की विमानन कंपनी स्पीरीट एयरवेज एवं डीटीडीएस के बीच हवाई सेवा को लेकर आखिरकार सहमति बन गई। पिछले एक महीने से चल रही बातचीत के बाद दरभंगा-दिल्ली, दिल्ली-दरभंगा और बाकी शहरों के बीच हवाई सेवा का परिचालन 8 जून से करने की कंपनी ने आज घोषणा कर दी। पिछले महीने दरभंगा सिटी के साथ बंगलोर की विमानन कंपनी हुई बातचीत के में ना सिर्फ इसके लिए सेवा के रुप पर विचार विमर्श किया गया था, साथ ही साथ कपंनी के साथ उड़ान में 9 पैसेंजर के साथ सेवा शुरू करने की सहमति बनी थीं।…
जमशेदपुरः 22 वीं इंटर रैफ बटालियन वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शनिवार समापन हो गया. यह समापन समारोह सुंदरनगर स्थित रैफ के कैंप में आयोजित किया गया. टूर्नामेंट पांच दिनों से हो रहे प्रतियोगिता में मेजवान टीम 106 बटालियन पदक तालिका में कुल 20 पदकों के साथ पहले पायदान पर रही. 106 बटालियन के खिलाड़ियों ने नौ गोल्ड, नौ सिल्वर व नौ ब्रांज मेडल जीते,वहीं दूसरे स्थान पर 100 बटालियन के खिलाड़ी रहे, जिन्होंने दो गोल्ड, तीन सिल्वर व एक ब्रांज जीते. तीसरे स्थान पर 99 बटालियन रही. उसके खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, तीन सिल्वर व तीन ब्रांज जीते. सभी…
