
ब्रजेश भारती


सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा ।
आगामी 27 जुन से रेलवे विभाग द्वारा प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पर तत्काल बरसात के मौसम को देखते हुऐ रोक लगा दिया है बरसात के बाद नये सिरे से अभियान शुरू किया जाऐगा। वरीय अधिकारीक सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने अतिक्रमणकारियो को राहत देते हुऐ बरसात भर अभियान पर रोक लगा दिया है। मधेपुरा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव ने रेल प्रसाशन से अनरोध किया था कि सुपौल सहित सिमरी बख्तियारपुर में रेल प्रसाशन द्वारा अतिक्रमन हटाने पर तत्काल रोक लगाई जाय। बरसात भर अभियान पर रोक को इसी का असर को जोड़कर देखी जा रहा है।
➡ यहा बताते चले कि रेल विभाग ने 18 जनवरी के बाद से ठंडे बसते मे पड़ी रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर सुर्खियों मे तब आ गया था जब समस्तीपुर रेल मंडल ने सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के आसपास के अतिक्रमण को हटाने के लिए रेलवे की जमीन पर बिना रसीद के अवैध कब्जा कर अनधिकार व्यवसाय व आवास के रूप मे इस्तेमाल करने वाले अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द अतिक्रमित भूमि खाली करने का आदेश दिया था साथ ही यदि तय समय सीमा तक अतिक्रमित क्षेत्र को खाली नही किया गया तो रेल विभाग रेल प्रशासन सहित जिला एवं अनुमंडल प्रशासन के सहयोग से इसी महीने की 27 तारीख को बुलडोजर चलाने की बात कही गई थी।
बड़े पैमाने पर अतिक्रमण खाली करवाने कि गई थी तैयारी-
समस्तीपुर रेल मंडल के द्वारा सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के आसपास के रेलवे की जमीन पर अनधिकार व्यवसाय व आवास के रूप मे इस्तेमाल करने वाले अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाने को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक मंडल अभियंता तरुण कुमार दास ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के सम्बन्ध मे सहरसा के डीएम, एसपी, रेल के कमान्डेंट सहित चीफ इंजीनियर आदि को चिट्ठी लिख कर आवश्यक दंडाधिकारी, सशस्त्र बल एवं महिला पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी ताकि अतिक्रमण अभियान चलाने मे कोई रुकावट ना आये।
अतिक्रमण हटा कर सुंदर स्टेशन बनाने की थी तैयारी –
27 जून को रेलवे द्वारा अतिक्रमन प्रस्तावित अतिक्रमन हटाओ अभियान पर रोक चलाये जाने के बाद समस्तीपुर रेल मंडल के सहायक मंडल अभियंता तरुण कुमार दास ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से रेलवे द्वारा स्टेशन की सुन्दरता के लिए चलाये जा रहे कई कार्य रूक जाऐंगे उन्होने कहा कि खुद से अतिक्रमणकारी सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के विकास के लिए अतिक्रमित भूमि छोड़ दे। ताकि इस स्टेशन का सौन्द्रयकरण अच्छे तरह से हो सके।


