जमशेदपुर।
बहरागोडा प्रखंड के चिंगडा पंचायत में लगा जनता दरबार। कसाफालिया, ढीलाहारा, कटुशोल, लाधनाशोल,चिंगडा गाँवों का दौरा कर टोलों में बैठक की। कसाफालिया में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत हुई अनियमितताओं पर ग्रामीणों का ज्ञापन लिया। ग्रामीणों ने कहा कि कसाफालिया गाँव के लगभग ८०% लोगों का कार्ड होने के वावजूद राशन नहीं मिल रहा है। बीच में एक महीना मिला फिर बंद हो गया। विधायक ने ज़िला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर जम कर फटकार लगायी और सुधार करने को कहा। विधायक ने कहा पूरी सरकार और इसके मंत्री सिर्फ़ हवाई वादों में व्यस्त हैं। अगर अंतिम सूचि से ग़रीबों का नाम छूटा तो झामुमो कार्यकर्ता बहरागोडा चाकुलिया के प्रखंड कार्यालय का हुडका जाम करेंगे और वे आने वाले सत्र में विधानसभा में अनशन पर बैठेंगे। कसाफालिया विद्यालय में MDM के पैसे महीना पुरा होने के पहले ख़त्म होने की शिकायत पर ज़िला शिक्षा पदाधिकारी से फ़ोन पर बात कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। चिंगडा में बस्ती में जल्द ही नाला बनाने का आश्वासन दिया। लोगों ने बिजली विभाग के लाईन मेन पर पैसे लेने और मोबाईल रिचार्ज माँगने का आरोप लगाया। विधायक ने अपने फ़ोन से उस लाईन मैन को फ़ोन लगाकर बिना परिचय दिए जब रिचार्ज का आफ़र दिया तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि एेसे कर्मचारियों पर वे कड़ी कार्यवाही की अनुशंसा करेंगे। कटुशोल में ६०० फ़ीट के pcc का काम शीघ्र शिलान्यास होगा। ख़राब चापाकलो की मरम्मत शीघ्र करवाने का निर्देश कार्यपालिका अभियंता को दिया। विधायक ने रहा कि उनकी अनुशंसा पर कटुशोल में जल्द सोलर पावर आधारित जल मीनार स्थापित होगा। आज़ादी से बिजली की बाट जोह रहे तिरीलडीही टोले में बिजली दस दिनों में पहुचेगी। विधायक ने घोषणा की पुरे विधानसभा क्षेत्र में उन्हें सबसे ज़्यादा मत का प्रतिशत देने वाले इस बूथ के सभी गाँवों को आदर्श गाँव बनाया जाएगा। उनके साथ मुखिया मंजू माँड़ीं, पंचायत समिति सदस्य छवि रानी सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष असीत मिश्रा, ललित मार्डी, माताल माँड़ी, परेश मुंडा समेत अनेकों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।



