Author: BJNN Desk

जमशेदपुरः झारखंड विकास मोरचा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फिरोज खान बिजली की समस्याओं को लेकर एक पांच सूत्री ज्ञापन विद्युत जीएम सह चीफ इंजीनियर एपी सिंह को सौंपा. ज्ञापन में गैर टिस्को क्षेत्र में बिजली दस से बारह घंटे दी जाती है, उसे बढ़ा कर 20-22 घंटे दिये जाने, गुलजारबाग फेज दो में अविलंब पोल दिये जाने, मानगो क्षेत्र में बिजली विभाग के द्वारा मीटर रीडिंग कराये जाने, जवाहरनगर रोड नंबर 13 में पुराने बिजली के तार को बदले जाने, रोड नंबर 17 में इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से बहाल करने आदि की मांग की…

Read More

स्पर्ष सेंटर की स्थापना कर बेहतर प्रयास किया हैः रंजना मिश्रा जमशेदपुरः साकची स्थित कार्यकारी महिला छात्रावास में गुरुवार को स्पर्ष की ओर से आत्मबोध, सरबनी सन्याल मेमोरियल नॉलेज एंड सेल्फ रियलाइजेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन डीआरडीए की निदेशक रंजना मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करती हुई मुख्यअतिथि रंजना मिश्रा ने स्पर्श द्वारा सरबनी सान्याल की स्मृति में सेंटर खोले जाने की भूरि-भूरि सराहना की. श्रीमती मिश्रा ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर यहां की कामकाजी महिलों को काफी लाभ पहुंचेगा. इस मौके पर…

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः जुगसलाई थाना अंतर्गत मुनका होंडा शो रूम के समीप गाड़ी चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. बाद में उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है. मृतक का नाम – पता ज्ञात नहीं हो सका है. बताया जा रहा है कि उक्त युवक की जान एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई. मीडियाकर्मियों ने देखा कि घायल युवक को ऑक्सीजन लगाया गया था,लेकिन सिलेंडर चालू ही नहीं किया गया था. मीडियाकर्मियों ने इसकी जानकारी घायल को लेकर…

Read More

परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है संवाददाता जमशेदपुरः टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी व परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा निवासी पिंटू कुमार का क्षत-विक्षत शव टाटा-हावड़ा रेल खंड पर सालगाझुड़ी स्टेशन के समीप बीती रात को मिला. इस घटना से पूरी बस्ती में सनसनी फैल गयी. मृतक की माता ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है तथा साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को रेल लाइन पर फेक दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल भेज कर मामंले की जांच…

Read More

लुटेरे बाइक पर सवार हो कर आये थे. जमशेदपुरः जुगसलाई कुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक) के समीप पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार को पुलिस बल की मौजूदगी में दिन-दहाड़े बाइक सवार लुटेरों में एक लाख रुपये लूट कर चलते बने. पास खड़ी पुलिस हाथ मलती रह गयी. घटना दिन के करीब डेढ़ बजे की है. बताया जाता है कि कुड़मी सेना की बंदी की वजह से घोड़ा चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. बावजूद इसके लुटेरों ने घटना को सरे आम अंजाम दे दिया. सिदगोड़ा चंपिया बिल्डिंग निवासी 50 वर्षीय देवेंद्र यादव…

Read More

संवाददाता जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को तिलक पुस्तकालय (कांग्रेस भवन) बिष्टुपुर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 51वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय खां के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. सभी कांग्रेस जनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के सदस्य सरदार बलदेव सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सैयद रजा अब्बास रिजवी छब्बन व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मंजीत आनंद…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में बना एक्शन प्लान संवाददाता जमशेदपुरः आगामी एक जून से तीस जून तक जिले में पोषण माह मनाया जायेगा. इस दौरान विटामिन ए,  अलवेंडाजोल, कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उपचार किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए बुधवार को उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें जिले के सिविल सर्जन के अलावा टीएसडब्ल्यू के पदाधिकारी, सीडीपीओ, एमओआइटी तथा डॉक्टर्स उपस्थित थे. बैठक में इसे सफल बनाने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया. इसके तहत गर्भवती महिलाओं को आयरन टैबलेट की गोलियां भी प्रदान की…

Read More

भाजपा नेता जितेंद्र राय ने उपायुक्त को ज्ञापन दे कर उठाए सवाल जमशेदपुरः हुरलुंग पंचायत के हजारों लोगों की आखिर क्या खता है, जिन्हें किसी भी पेयजलापूर्ति से जोड़ा नहीं गया है, जबकि तीन-तीन जलापूर्ति योजनाओं की शुरूआत की गयी है. यह सवाल यहां के प्रकाश नगर, चटर्जी कॉलोनी, गरूड़वासा व भाजपा घोड़ाबांधा मंडल क्षेत्र के हजारों लोग सवाल  उठा रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से घोड़ाबांधा मंडल भाजपा के नेता व अध्यक्ष जितेंद्र राय ने लिया है. श्री राय ने बुधवार को उपायुक्त को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि आखिर हुरलुंग पंचायत के हजारों लोगों…

Read More

जमशेदपुर, 27 मई, 2015: टाटा स्टील की संस्था ट्राईबल कल्चरल सोसायटी (टीसीएस) ट्राईबल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर, चाईबासा, एग्रीकल्चर ट्रेनिंग सेंटर (एटीसी) नामकुम, सेंट जॉन स्कूल, तमाड़ एवं कार्मेल स्कूल, चक्रधरपुर के सहयोग से मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो चुके विद्यार्थियों की मदद के लिए आठ महीनों की विशेष कोचिंग की व्यवस्था करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है एससी/एसटी समुदायों के वंचित विद्यार्थियों को मैट्रिक की परीक्षा पास करने एवं शिक्षा की मुख्य धारा से दोबारा जुड़ने में उनकी मदद करना। इस कोचिंग प्रोग्राम में शामिल सभी विद्यार्थियों पर होनेवाले सारे खर्च को टाटा स्टील वहन करती…

Read More

जमशेदपुर, । अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाले कर्मचारियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने हेतु स्टीलेनियम हॉल में आज एक विशेष शाबाशी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसप पर टाटा स्टील के एम डी टी. वी. नरेन्द्रन, मुख्य अतिथि के रुप मे मौजुद थे। उन्होंने टाटा स्टील, इंडिया ऑपरेशन्स के विभिन्न डिवीजनों एवं विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले कुल 43 कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुरस्कृत होनेवाले कर्मचारियों को एक प्रमाणपत्र के अतिरिक्त भारत के चुनींदा पर्यटन स्थलों पर पूरे परिवार के साथ चार दिन / तीन रात के लिए एक विशेष बोनांजा हॉलिडे पैकेज भी दिया गया।…

Read More