जमशेदपुर।
विश्व विटिलिगो दिवस के मौके पर डॉ. कुमार स्किन एंड लेज़र क्लिनिक गोलमुरी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली का उद्घाटन भाजपा नेता दिनेश कुमार ने गुब्बारा उड़ाने के पश्चात रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया । गोलमुरी क्लीनिक से प्रारंभ हुई जागरूकता रैली बाज़ार-गोलचक्कर होते हुए पुनः क्लिनिक पहुँचकर सभा में तब्दील हुई । मौके पर लोगों को संबोधित करने के क्रम में डॉ. राजू कुमार ने कहा की अगर लोगों के शरीर पर सफेद दाग हैं तो परेशान न हों, इनको प्राथमिक चरण पर दिखाएंगे तो दाग गायब हो जाएगा। सफेद दाग के बारे में लोगों की अवधारणाएं गलत हैं। यह फैलने वाली बीमारी नहीं है। इस बीमारी का इलाज आसानी से संभव है । वहीं मुख्यातिथि भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि सफ़ेद दाग ( ल्यूकोडर्मा ) से विश्व की लगभग चार फीसदी आबादी प्रभावित है और ज्यादा प्रभाव भारत में है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम आपस में लड़कर कमज़ोर हो जाती है। उन्होंने बताया की नियमित रूप से सूर्य की किरणों का लाभ लेने शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ऐसे रोगों के विरुद्ध सूर्य की किरणें सबसे ज्यादा प्रभावी होती हैं। उक्त आयोजन में भाजपा गोलमुरी मंडल का भी सराहनीय योगदान रहा जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं , स्थानीय लोगों के अलावे छोटे बच्चों समेत कुमार स्किन क्लिनिक के स्टाफ शामिल हुए और लोगों को इस बिमारी के प्रति जागरूक किया । इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चट्टर्जी राणा,अशोक सामंता,शक्ति सिंह,अमरजीत सिंह राजा समेत सैकड़ो लोग मुख्यरूप से मौजूद रहें ।



