कुन्तलेश पाण्डेय
कोडरमा । तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय में फाॅदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के निदेषक अविनाष सेठ, सीईओं प्रकाष गुप्ता, संयोजक ओम कुमार लाहा, बीडी नष्कर, तुषार राय चैधरी एवं अभिभावकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय में आए अभिभावकों का स्वागत सीईओं प्रकाष गुप्ता ने किया।
मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वर्ग केजी की छात्रा आरूषि, वेदिका, नैना एवं तनिषा ने स्वागत गान:- ’’डैडी, डैडी लेट मी से’’ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। छात्रा वृष्टि की प्रस्तुति एकल नृत्य ’’काहे छेड़े मोहे’’ ने ढेरों तालियां बटोरी। गौरिका, जिन्नत, अन्वेषा एवं रौषनी की प्रस्तुति समूह गीत ’’सात समुन्दर पार से’’ कार्यक्रम को भावुक बना दिया। संस्कृति सहाय की प्रस्तुति एकल नृत्य ’’माइकल जैक्सन’’ तथा छात्र अभिज्ञान की प्रस्तुति एकल गीत ’’पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा’’ ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। रौषनी अनन्या, वृष्टि की प्रस्तुति समूह नृत्य ’’चंदा ने पूछा तारों से’’ ने दर्षकों को तालियाॅ बजाने हेतु मजबूर कर दिया। मौके पर छात्र अभिनंदन के अभिभावक डाॅ0 अभिजित राॅय एवं छात्र तेजस मोदी के अभिभावक डाॅ0 राजन ने अपने-अपने विचार रखें एवं इस तरह के आयोजन के लिए विद्यालय को साधुवाद दिया। अपने संबोधन में निदेषक अविनाष सेठ ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने पिता के बताए मार्ग का अनुषरण कर, पिता का मार्गदर्षन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार सिंह, षिक्षिका अनिता, नीरजा, अल्पना श्रीवास्तव, निषा राणा, शालिनी सिन्हा, मुस्कान जैन, वीणा भदानी, सुष्मिता, अर्चना चंदन, मोहित, दीपा एवं छात्र स्वयं सेवक मंजीत, चंदन, विनायक, रविराज, तथा पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन वर्ग चतुर्थ का छात्र आयुष हृदय एवं षिक्षिका अंजना सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक तुषार राय चैधरी ने किया।




