जमशेदपुर ।
पुर्वी सिहभूम के नक्सल प्रभावित ईलाके में नक्सली कभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं इसको लेकर करीब 50_60 की संख्या में नक्सलियों का दस्ता इन दिनों पूर्वी सिहभूम के जंगलों में आ चुका है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मुसाबनी क्षेत्र से नक्सलियों के द्वारा अपहरण किया एक ग्रामीण युवक नक्सलियों के चंगुल से भाग कर हो पुलिस के पास पहुंच कर सारी जानकारी पुलिस को दी।
इस सर्दभ मे ग्रामीण एस पी मोहम्मद आरसी ने बताया कि गुरुवार की देर रात जब मुसाबनी सड़क पर पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी। उसी वक्त जंगल से दौड़ता युवक पेट्रोलिग पार्टी के पास आया और अपने को बचाने के लिए विनती करने लगा । पुलिस उसे उठाकर मुसाबनी थाना ले आई वहां पर उसने पुलिस को कई चौकाने बाले बाते बताई । उसने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार मुसाबनी – डुमरिया पथ पर नक्सलियो के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के दौरान उसे जंगल मे बांध कर रखा गया। उसने बताया कि लगभग 50-60 की संख्या मे नक्सली वहां पर मौजुद थे। उसमे कुछ महिला भी दी। उनलोगो की बातचीत से लगा कि वे सभी मुसाबनी के सी आर पी एफ के कैप को उड़ाने की योजना बनाई है। उन्होने कहा कि बीते गुरुवार को किसी तरह से वह लड़का उन लोगो के कैद से भागा औऱ पुलिस के पास पहुंचा।
ग्रामीण एस पी ने कहा कि लड़का की बात के बाद हमलोगो ने अपना पेट्रोलिग को बढा दिया है और थाना और कैप के सुरक्षा पर विशेष घ्यान दिया जा रहा है। उन्होने कहा काबिंग अभियान को और भी चलाया जाएगा।



