
झुमरीतिलैया का बहुप्रतीक्षित गांधी स्कूल-गुमो रोड अब 4.2करोड़ रुपए की लागत से साढे तीन किलोमीटर चकाचक होगा। शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने चार करोड दो लाख रुपए की लागत से बननेवाले इस सड़क कआ शिलान्यास 25 जून को किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। कोडरमा का विकास मेरी प्राथमिकता है। बता दें कि यह रोड एनएच 31 से गुमो बस्ती होते हुए आरसीडी पुराना बस स्टैंड तक बनेगा। इस रोड के बनने से लगभग 10 हजार से ज्यादा लोगों को राहत मिलेगी। शिलान्यास के पूर्व बोधी मोदी मंदिर के निकट एक सभा भी हुई। कार्यकम की अधयक्षता सुभाष मोदी एवं संचालन सत्यदेव राय ने किया। सभा को वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी, कमलेश कुमार कमल, उपेंद्र सिंह, त्रिवेणी पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संवेदक शिव सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय, रतन लाल पांडेय, सुनील पांडेय, अनिल पांडेय, अखिलेश पांडेय, उमेश मोदी, दशरथ मोदी, त्रियुगी मोदी, मुरली पांडेय, उमेश पांडेय, अशोक मोदी समेत सैकडो की संख्या में लोग मौजूद थे।
ग्रामीणों ने की बैठक,संवेदक को सहयोग करने लिया निर्णय
सड़क निर्माण को लेकर गुमो दुर्गा मंदिर में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि संवेदक से गुणवत्ता पूर्ण काम लिया जाएगा। काम को पेटी कॉटेक्ट में नहीं दिया जाएगा। संवेदक को सहयोग करने और पेटी कांटेक्टर का विरोध करने का निर्णय भी लिया गया। लोगों का कहना था कि लोकल ठेकेदारों के द्वारा काम करने से गुणवत्ता पूर्ण काम नहीं हो सकेगा और राशि की बंदरबांट होगी। बैठक में सैकडो की संख्या में लोग मौजूद थे।




