डायन हत्या या जमीन विवाद का मामला बताया जा रहा है संवाददाता जमशेदपुरःपोटका प्रखंड के पोटका थाना अंतर्गत सोहदा गांव के बांसिला गांव के खाड़गु टोला में रविवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतकों में निमाई हांसदा (52), देलही हांसदा(45) दोनों पति-पत्नी व सोनिया हांसदा(72) ये निमाई की मां. तीनों की हत्या तेज हथियार से गला रेत कर की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. इतन ही नहीं अपराधियों ने इसी घर…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुरः राज्य के मंत्री रघुवर दास सोमवार को आचार्य संहिता के मामले में जमशेदपुर कोर्ट में पेसी के लिए आये. इस मामले में न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया. अब 11 जून को इस मामले में फैसला सुनाया जायेगा. इस संदर्भ में रघुवर दास के वकील नंद किशोर सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 आचार्य संहिता मामले में रघुवर दास सहित चार लोगों को बिना अनुमति के 2009 में मंदिर में चुनाव कार्यालय खोला गया था,जिसमें तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, कार्यकर्ता अमर शर्मा व बालक राम भट्ट पर मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में…
पहाडो के संरक्षण के साथ जान-माल की सुरक्षा को लेकर जिले केमिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव के लोग गोलबंद हो गए है. पत्थर व्यवसायी द्वारा गैर क़ानूनी तरीके से विस्फोटक का इस्तेमाल कर पहाड़ को नष्ट किया जा रहा है. जिससे क्षेत्र के कई गांव असुरक्षित हो गए है. प्रशाशन की निष्क्रियता को देखकर लोग एकजुट होकर उत्खनन और विस्फोट के विरुद्ध मुहीम छेड़ दिया है. ग्रामीण जहाँ लोगो को जागरूक कर रहे है वहीँ क़ानूनी लड़ाई भी लड़ने को तैयार है. सोमवार को एसपी से मुलाकात कर लोगो ने समस्या से अवगत करते हुए सुरक्षा एवं पहाड़…
मुआवजा के लेकर थाना प्रभारी पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप मामला तीन दिन पूर्व टाटा स्टील परिसर में ठेकाकर्मियों की मौत का जमशेदपुरः टाटा स्टील परिसर में तीन दिन पूर्व आम के पेड़ से गिर कर हुई एक ठेकाकर्मी की मौत को लेकर भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) ने बिष्ट्पुर थाना प्रभारी पर मुआवजा दिलाने में वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए रविवार को थाना परिसर में हंगामा किया. भाजयुमो का कहना था कि थाना प्रभारी द्वारा तीन दिनों से लगातार वार्ता के लिए थाना पर बुलाया जा रहा था पर बार-बार कोई न कोई बहाना बना कर…
संवाददाता जमशेदपुरः जुगसलाई फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ कर एक वृद्ध की मौत हो गयी. उसकी उम्र लगभग 70 वर्ष थी. बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब आठ बजे जुगसलाई फाटक के पास एक व्यक्ति से उक्त वृद्ध आदित्यपुर का पता पूछ रहा था. उसके थोड़ी देर बाद कुछ दूर पर आदित्यपुर की ओर जानेवाले ट्रैक पर एक वृद्ध की लाश पड़ी होनी सूचना मिली. स्थानीय लोगों ने मीडिया, रेल व स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी,पर दोपहर एक बजे तक न तो रेल प्रशासन व न ही जिला प्रशासन के लोग घटना स्थल पर…
बीरेंद्र राम को मिला ईचा-गालूडी का नया प्रभार कर्मचारियों व पदाधिरियों ने विवेकानंद को दी विदाई तथा बीरेंद्र राम किया स्वागत जमशेदपुरः सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना (एसएमपी) के ईचा-गालूडीह के मुख्य अभियंता विवेकानंद मिश्र सेवानिवृत्त हो गये. उनके स्थान पर बीरेंद्र राम को नया मुख्य अभियंता का प्रभार दिया गया. इस मौके पर कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन ईचा-गालूडीह कांपलेक्स के मुख्य अभियंता कार्यालय में किया गया. इस मौके पर अपने संबोधन में विवेकानंद मिश्र ने कहा कि वे यहां तीन साल रहे और इस दौरान जितनी तेजी से हो सका परियोजना के कार्य…
बहरागोड़ा: झारखण्ड-प.बंगाल सीमा पर स्थित पारुलिया गाँव में गाजन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के भारी भीड़ उमड़ी. उल्लेखनीय है की हर जगह चैत्र संक्रांति के दिन गाजन पर्व मनायइ जाती है लेकिन पारुलिया गाँव में जेष्ठ माह के पंद्रह तारीख को गाजन पर्व आयोजित होता है. छेत्र के प्रवीण लोगों के अनुसार सदियों पहले एक भक्त को आये सप्नादेश के कारण जेष्ठ माह के पंद्रह तारीख को गाजन पर्व आयोजित होते आ रहे हैं. इसके पहले चैत्र संक्रांति के दिन ही गाजन पर्व आयोजित होते थे. छोटा पारुलिया गाँव के पवित्र तलाव में स्नान के बाद भक्तों ने हैरतंगेज…
ट्रक चालक और ट्राफीक पुलिस के बीच मारपीट.दोनो घायल एम जी एम में भर्ती जमशेदपुर। मानगो गोलचक्कर के पास आज नो इंट्री के समय एक टेलर मानगो गोलचक्कर के पास आ जाने के काऱण टेलर चालक और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हुई ।जिससे दोनो घायल हो गए ।दोनो को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया । बताया जाता है कि मानगो थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास एक टेलर चालक ने नो इंट्री के वक्त अपनी टेलर को घुसा दी थी, जिससे ट्रैफिक सिपाही ने गाडी को रोककर गाडी को थाने ले जाने की कोशिश कर…
विगत पांच दिनों से जमशेदपुर अभिभावक संघ की चली आ रही भूख हड़ताल वापस जमशेदपुरः आखिरकार जमशेदपुर अभिभावक संघ की भूख हड़ताल के आगे राजेंद्र विद्यालय प्रशासन झुका और यह माना कि अभिवंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. इसके बाद जमशेदपुर अभिभावक संघ ने विगत पांच दिनों से चली आ रही भूख हड़ताल वापस ले लिया. मुख्यमंत्री के कड़े रुख को देखते हुए प्रशासन ने रविवार को राजेंद्र विद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधियों को बुलाया था, प्राचार्य सीबी सहाय, ललन राय व नामजद लोगों व बच्चों बुलाया था. साथ ही संघ के प्रतिनिधियों को भी बुलाया था.…
जमशेदपुरः सुंदरनगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान तुरामडीक कॉलोनी मुख्य सड़क के बगल से एक युवक व युवती को संदेहास्पद स्थिति में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक का नाम नवीन हांसदा तथा युवती का नाम कल्पना कुमारी ((काल्पनिक नाम) गालूडीह निवासी के रूप में पहचान हुई. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की गयी लड़की ने बताया कि उक्त युवक जो उसके साथ था, छेड़छाड़ कर रहा था. वह एक शादी में आयी थी. इधर युवक का कहना था कि दोनों रजामंदी से वे लोग बातचीत कर रहे थे. इस बीच…
