संवाददाता जमशेदपुरः विगत 16 मार्च को बिष्टुपुर स्थित विनायक डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय से 3.85 लाख रुपये चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से चोरी गये 3.85 लाख रुपये नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी. घटना के संबंध में डिस्ट्रीब्यूटर के मालिक मनीष अग्रवाल बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था तथा अपने ही कर्मचारी पर संदेह भी व्यक्त किया था. पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से लिया गया तथा सभी प्रकार के संसाधनों का उपयोग करते हुए उक्त घटना…
Author: BJNN Desk
संघ ने सिटी एसपी चंदन कुमार झा पर प्राथमिकी को झूठा साबित करने करने का लगाया आरोप, एसपी ने किया खंडन जमशेदपुरः जमशेदपुर अभिभावक संघ की भूख हड़ताल चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा. यह हड़ताल उपायुक्त कार्यालय के समीप चलाया जा रहा है. लगातार चल रही हड़ताल से अनशन में शामिल अनशनकारियों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. इधर शनिवार को संघ ने एक विज्ञप्ति जारी कर सिटी एसपी चंदन कुमार झा पर अभिवंचित वर्ग के लोगों द्वारा करायी गयी प्राथमिकी को झूठा साबित करने का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि राजेंद्र विद्यालय में अपने…
संवाददाता जमशेदपुरः कृषि रथ महोत्सव में भाग लेने शनिवार भूमि सुधार एवं राजस्व सचिव केके सोन शहर पहुंचे. गौरतलब है कि राज्य में शुरू हुए कृषि रथ महोत्सव के तहत श्री सोन को पूर्वी सिंहभूम का प्रभार मिला है. श्री सोन ने शनिवार को समाहरणालय के सभागार में कृषि से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कृषि से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की. चूंकि खाद की कीमत शहर में अधिक है, क्योंकि रेलवे का प्वाइंट (रैक) नहीं है. इस संबंध में श्री सोन ने कहा कि रेलवे बात की जायेगी,ताकि कम दर में खाद किसानों…
थाने के वाहन कहां-कहां जा रहे हैं, उसकी निगरानी की जायेगी संवाददाता जमशेदपुरः वायरलेस के डीआइजी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा है कि जल्द ही थाने के वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. यह बातें श्री सिंह ने जमशेदपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही. वे यहां जीपीएस लगाने के तकनीकी पहलुओं का अवलोकन करने आये हुए थे. इस दौरान श्री सिंह ने सीसीआर का अवलोकन किया. इस मौके पर वायरलेस से संबंधित पदाधिकारी भी वहां मौजद थे. श्री सिंह ने कहा कि न केवल जमशेदपुर, बल्कि यह व्यवस्था पूरे राज्य में…
जमशेदपुर बहरागोड़ा क्षेत्र के लोग नेशनल हाईवे में लगने वाले वाहनों के जाम से परेशान हैं . हर रोज़ दस से पंद्रह किलोमीटर तक जाम लगे रहना आम बात हो गयी है . प.बंगाल एवं ओडिशा से बसों का परिचालन प्रतिदिन नहीं हो पाती है . बहरागोड़ा इलाका टापू जैसा बन गया है . अगर बर्षा के पहले नेशनल हाईवे-6 एवं 33 का मरम्मती का कार्य पुरी नहीं होती है तो छेत्र का जनजीवन ठप्प हो जाएगा.
संवाददाता जमशेदपुरः सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक लानेवाले छात्र कुंवर वैभव के पिता विमल ओझा ने अपने पुत्र की कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर पिता की तरह वे भी अपने पुत्र से काफी उम्मीदें लगा रखी थीं, उन्हें खुशी है किं उसने उनकी उम्मीदों को बरकरार रखा. वैभव ने श्रीमती मनीबा चुनीलाल पटेल संस्कार विद्या भवन, भरूच, गुजरात से दसवीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए लाया है. वर्तमान में वह डीएवी एनआईटी के 11वीं का छात्र है. वैभव के पिता नेवी के अवकाश प्राप्त जवान तथा वर्तमान में गुजरात के शिपिंग…
जमशेदपुरः झारखंड मुक्ति मोरचा ने मानगो की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री एक ज्ञापन विशेष पदाधिकारी को शनिवार को सौंपा. इसमें मुसलिम समुदाय का पवित्र त्योहार शब-बे-बारात को देखते हुए सभी मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई व बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत शीघ्र करायी जाये, मानगो अक्षेस के वार्ड संख्या 8, 9 व 10 में गंदगी का अंबार लगा है, इन वार्डों में बरसात के पूर्व सफाई करायी जाये, मानगो अक्षेस के अंतर्गत कार्य करनेवाले सफाईकर्मियों अथवा सफाई करानेवाले ठीकेदारों को सरकार द्वारा तय आठ घंटे की मजदूरी कितनी दी जाती है, सार्वजनिक करने, मानगो अक्षेस के अंतर्गत…
वन विभाग के सहयोग से लाए गए एमजीएम, घायलों में एक गर्भवती महिला भी संवाददाता जमशेदपुरः बोड़ाम प्रखंड के गेड़ुआ टोला में शनिवार की सुबह करीब तीन बजे एक हाथी ने एक ही परिवार के पांच लोगों को घायल कर दिया. सभी घायल एक ही परिवार के लोग हैं. घायलों में दो पुरूष व तीन महिलाएं हैं. सभी घायलों को वन विभाग के द्वारा एमजीएम अस्पताल लाया गया. घायलों में एक गर्भवती महिला भी है, जिसका चिकित्सकों द्वारा विशेष ध्यान रखा जा रहा है. अन्य सभी घायल सुरक्षित हैं. वन विभाग के अधिकारी रवीन्द्र कुमार लगातार घायलों की स्थिति…
जमशेदपुरः टाटा स्टील परिसर में ठेकाकर्मी की शुक्रवार की अहले सुबह मौत हो गयी. इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल में जम हंगामा किया तथा पोस्टमार्टम नहीं होने दिया. समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. बताया जाता है कि वह कंपनी परिसर में स्थित एक आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था, इस बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा. नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गयी. बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक ठेका मजदूर एसजीवाई ठेका कंपनी में काम करता था. मृतक ठेकाकर्मी का नाम कौशिक था…
संवाददाता जमशेदपुरः बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह से चार स्कूली छात्र लापता हो गये. लापता हुए छात्रों का नाम है आकाश(15), शाहिल(13), शाद(12) व शउद(10). आकाश व शाहिद धातकीडीह निवासी असरगर खान के बच्चे हैं, जबकि शाद व सउद सराजुद्दीन के बच्चे हैं. आकाश व शाहिल बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं, जबकि शाद व शउद हिल व्यू स्कूल के छात्र हैं. परिजनों ने बताया कि चार बच्चे गुरुवार की शाम पांच बजे खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वे आठ बजे रात तक घर नहीं पहुंचे, तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी, दोस्तों –रिस्तेदारों के घरों में गये लेकिन कहीं…
