
सचिन मिश्रा


सरायकेला।
जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र से बीते चार दिनों से लापता 12 वर्षीय बच्ची के सकुशल वापसी की मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने थाना पर प्रदर्शन किया। स्थानिय लोगो ने कहा कि बच्ची चार दिनों से लापता और उसका कोई सुरागा अब तक नहीं मिला। इधर चार दिन पूर्व थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नही की गई उधर बच्ची बरामद नही होने से नाराज लोगो ने बंदी की अपील की और क्षेत्र के दुकानों को कुछ देर के लिए बंद रखा साथ ही पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी गई । वही इस सर्दभ में आर आई टी थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद ने कहा कि वे इस मामाले को काफी गंभीरता से देख रहे है। जल्द ही बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
गौरतलब है कि चार दिन पूर्व अपने नाना के घर से टयुशन पढने के दौरन12 वर्षीय अंजली कुमारी गायब हो गई। इस सर्दभ मे आर आई टी थाना मे अंजली के पिता के द्वारा गुमशुदा का मामला दर्ज कराया गया है।

