
गम्हरिया


—–
कान्ड्रा थानान्तर्गत श्रीधरपुर गाँव में घरेलू विवाद के कारण 25 वर्षीय काले हेम्ब्रम नामक युवक ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर अपनी माँ सोमवारी हेम्ब्रम की हत्या कर दी। मौके पर पहुँची कान्ड्रा पुलिस ने हत्यारा काले हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम हुई इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, काले हेम्ब्रम ने अपनी 60 वर्षीय माँ सोमवारी हेम्ब्रम को मुर्गा बनाने बोला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। इस बात से आक्रोशित पुत्र काले ने घर से धारदार हथियार निकालकर अपनी माँ के गर्दन पर वार कर दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उक्त घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग वहाँ जमा हो गए और इसकी सूचना कान्ड्रा थाना को दी। सूचना मिलते ही कान्ड्रा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुँचे और हत्यारा काले हगम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु उसे एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।

