नागपुर । सुप्रीम कोर्ट ने 1993 में मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब अब्दुल रज्जाक मेमन की फांसी का रास्ता साफ करते हुए डेथ वारंट के खिलाफ उसकी अपील खारिज कर दी। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि राष्ट्रपति ने भी याकूब की दया याचिका खारिज कर दी है। कल सुबह 7 बजे याकूब मेमन को नागपुर की जेल में फांसी दे दी .नागपुर जेल की सुरक्षा बढ़ाई गयी।
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर: जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के कई बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है।ओड़िसा डैम का कल देर रात एक ही फाटक खोला गया है जिस से स्वर्ण रेखा और खरकई नदी डेंजर जोन के ऊपर बह रहा है।जमशेदपुर के बागबेड़ा, जुगसलाई,सोनारी,कदमा,मानगो,बिरसानगर और कपाली क्षेत्रों में पानी घुसने की सुचना मिली है।जिला प्रशासन आपात स्थिति के लिये सेना को अलर्ट रहने के लिये कहा है
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को फांसी नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केन्द्र की क्यूरेटिव पिटीशन को खारिज कर दिया। याचिका सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लेकर दाखिल की गई थी जिसमें राजीव गांधी के हत्यारों की फांसी की सजा को उम्र कैद में तब्दील किया गया था। केन्द्र का कहना था कि राजीव गांधी के हत्यारे दया के पात्र नहीं है,उन्हें फांसी ही होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने 18 फरवरी 2014 को राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन, मुरूगन और पेरारिवलन की सजा को उम्र कैद में तब्दील किया था। तीनों ने दया…
जमशेदपुर। टाटा स्टील ने आज वर्क्स के अंदर स्थित स्टीलेनियम हॉल में एथिक्स माह, 2015 का समापन समारोह आयोजित किया। इसके साथ ही नैतिकता माह पूरा हो गया। इस पूरे माह के दौरान ईमानदारी, एकता, उत्कृष्टता, समझदारी एवं जिम्मेवारी जैसे मूल्यों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। ये टाटा समूह के बुनियादी मूल्य हैं, जिन्हें पूर्व चेयरमैन जे आर डी टाटा ने प्रवर्तित किया था। समारोह के मुख्य अतिथि श्री टी वी नरेन्द्रन, एमडी, टाटा स्टील, इंडिया एवं साउथ ईस्ट एशिया एवं विशिष्ट अतिथि श्री आर रवि प्रसाद, अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन थे। प्रत्येक वर्ष जुलाई माह को…
जमशेदपुर। शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाली एक बच्चा बाढ देखने के दौरान पैड़ फिसल जाने के कारण नदी मे बह गया । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह काफी दुर तक कर बह कर जा चुका था। इस सदर्भ मे बताया जाता है जुगसलाई थाना प्रभारी अशोक कुमार गिरी ने बताया कि गरीबनबाज क़ॉलोनी के चार बच्चे खरखाई नदी का पानी का देखने गए थे।इस दौरान एक बच्चा का पैर फिसल गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह बच्चा नदी के पानी मे बह गया ।वही…
प्रशासन ने निचले इलाको मे रहनेवाले लोगो को सुरक्षित स्थान जाने को कहा जमशेदपुर। पिछले दो दिनो से लगातार हो रही बारिश के कारण खरखाई और स्वर्ण रेखा नदी का जलस्तर बढ गया है।वही लगातार दो दिनो हो रहे बारिश के कारण बरसात का पानी कई घरो घुस गया है। जबकि नदी का जलस्तर को बढ़ते देख जिला प्रशासन ने निचले इलाको मे रहनेवाले लोगो को सुरक्षित स्थान जाने को कहा है। इस सदर्भ मे जिला के एडीसी सुनील कुमार ने बताया कि खरखाई नदी का जलस्तर डेंजर ज़ॉन पार गया है। जबकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर डेजंर…
(बड़े शौक से सुन रहा था जमाना, तुम्हीं सो गए दास्तां कहते-कहते) शिलॉग। देश के पूर्व राष्ट्रपति और मशहूर वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को शिलॉन्ग में उनका निधन हो गया. 83 वर्ष के अब्दुल कलाम अपनी शानदार वाक कला के लिए मशहूर थे, लेकिन खबरों के मुताबिक, एक लेक्चर के दौरान ही काल ने उन्हें अपना ग्रास बना लिया. आईआईएम शिलॉन्ग में अपने लेक्चर के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े.उन्हें तुरंत बेथानी अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने…
नई दिल्ली/गुरूदासपुर: पंजाब के दीनानगर कस्बे में आंतकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगभग 11 घंटों से जारी मुठभेड़ सोमवार शाम खत्म हो गई. पुलिस सूत्रों ने मामले की जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादी मार गिराए गए. वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, दो होमगार्ड और तीन नागरिकों सहित छह लोगों की इस हमले में मौत हो गई. गुरदासपुर के पुलिस उपायुक्त अभिनव त्रिखा ने कहा, “अब तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.”पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के…
महज कुछ मिनटों की आंधी में लाखों का नुकसान एक नौ माह के मासूम की मौत कई घायल सबसे अधिक नुकसान बिजली विभाग को, पूरी रात नहीं रही बिजली, लगभग 25 पोल उखड़े विभाग विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटा संवाददाता जमशेदपुरः शहर में रविवार को आए महज कुछ मिनटों की आंधी ने एक बार फिर कहर ढ़ाहा. इस आंधी ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंचननगर की एक नौ माह की मासूम रौशनी को लील लिया, जबकि उसकी मां टोम्पा सिंह को गंभीर स्थिति में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.…
जमशेदपुर। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के घोटिडुबा से श्राद्ध कर्म मे शामिल होकर वापस स्कूटर पर अपने घर एनएच 33 स्थित पिपला जा रहे दंपति की स्कूटर दिगड़ी मौड़ के समीप करीब 5.30 शाम को अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी इस दुर्घटना मे स्कूटर सवार लालमोहन महतो ( 45 ) एवं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी पर जादूगोड़ पुलिस ने अपने वाहन पर दोनों को जादूगोड़ा अस्पताल लाया जहां लालमोहन महतो को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया एवं उसकी पत्नी का इलाज़ किया जा रहा है एवं अभी तक उसकी पत्नी…
