शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया गया, बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने कहा कि वे कहीं से भी असुरक्षित महसूस नहीं कर रहे संवाददाता जमशेदपुरः शहर की स्थिति को देखते हुए आदित्यपुर थाना शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई, जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया तथा यह निर्णय लिया कि आदित्यपुर में हर हाल में शांति बनाये रखना है. बैठक में सद्स्यों ने कहा कि आदित्यपुर में शांति व सद्भभावना हमेशा से बनी रहेगी और आगे भी बनेगी रहेगी. बैठक में अल्पसंख्यक सदस्यों ने कहा कि वे यहां का माहौल इतना बेहतर है…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुरः भारतीय मजदूर संघ (भामसं) का साठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान सदस्यों ने अपने घरों, यूनियन कार्यालय व कारखानों के गेटों पर भारतीय मजदूर संघ का झंडा फहराया व मिठाइयां बांटीं. सरायकेला खरसावां जिला समिति द्वारा आदित्यपुर कांटा मैदान से मोटर साइकिल रैली निकाली गयी, जो साई पथ चावला मोड़, जेएमटी, आरआईटी, सुधा डेयरी होते हुए रामाकृष्णा फोर्जिग के गेट पर झंडोत्तोलन के साथ संपन्न हुई. इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय नारायण शर्मा ने कहा कि 23 जुलाई 1955 भारतीय अर्थवाद के पुरोधा दत्तोपंत ठेंगरी ने…
जमशेदपुरः गम्हरिया थाना परिसर में मेस संस्कृति शुरू हो गयी. गुरुवार को इसकी शुरुआत की गयी. इस मौके पर सिपाहियों ने मेस में बैठ कर नाश्ता किया. साथ ही गेट-टू-गेदर किया. यह सरायकेला खरसावां जिले के चौका थाना को छोड़ कर सभी थानों में शुरू किया गया है. यह जानकारी एसपी इंद्रजीत महथा ने दूरभाष पर दी. श्री महथा ने कहा कि चूंकि काम करते – करते सिपाही थक जाते हैं, तो उन्हें रिफ्रेश करने के लिए ही यह कल्चर शुरू की गयी है. हमने नाश्ते का प्रबंध किया है. पैसा दे कर सिपाही इसका लाभ उठा सकते…
मानगो, आजादनगर, एमजीएम व उलीडीह थानों को छोड़ कर बाकी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में दी गयी ढील रांची एडीजी एसएन प्रधान, कोल्हान आयुक्त अरुण कुमार, डीआईजी आरके धान समेत कई आला अधिकारियों ने ली पल-पल की खबर जमशेदपुरः बुधवार को शहर में अर्द्ध सैनिक बलों ने शहर के विभिन्न भागों में फ्लैग मार्च किया. इसका नेतृत्व एडीजी एसएन प्रधान, कोल्हान आयुक्त अरुण कुमार, सीआरपीएफ के कमांडेंट संजय कुमार, डीआईजी आरके धान, डीसी डॉ अमिताभ कौशल, एसएसपी अनूप टी मैथ्यू आदि ने किया. फ्लैग मार्च मुख्य रूप से मानगो, आजाद नगर,…
विनोद शरण जमशेदपुरः दलमा की सुरम्य पहाड़ियों की श्रृंखला के आंचल में व सुवर्णरेखा व खरकई नदी की कलकल-छलछल बहती धारा तट पर बसे इस लौहनगरी जमशेदपुर को नींद से मंदिरों की घंटियां, मसजिदों के आजान, गुरुद्वारों के शबद कीर्तन व गिरजा घरों से निकलने वाली प्रार्थनाओं की भक्तिरस की ध्वनियां हर दिन जगाती हैं. साथ ही शाम में आरती के गीतों, आजानों के बीच नींद में ले जाती है. जी हां, हम बात कर रहे हैं. उस शहर का जिसकी परंपरा में मेहनत कशों की खुशबू बसी है. यहां हिंदू, मुसलमान, सिख व ईसाई समेत अन्य धर्मों के…
जमशेदपुर। उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने सयूक्त संवादाता सम्मेलन में कहा कि गुरुवार की सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक कर्फ्यू में चार थाना क्षेत्रों में ढील दी गयी है। इनमे मानगो,उलीडीह,एमजीएम और आजादनगर थाना क्षेत्रों में 2 घंटे के लिये कल कर्फ्यू में ढील दी जारही है।शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है। उपायुक्त ने बताया की शहर में पूरी तरह से अमन और शांति का माहौल कायम हो रहा है।उन्होने कहा कि शहर मे जब कर्फ्यू में…
जमशेदपुर: जमशेदपुर में दो दिनों से तनावपूर्ण माहौल अब पूरी तरह से शांत हो चूका है,झारखण्ड पुलिस के ADG एस एस प्रधान के नेतृत्व में आज सुबह 10:30 बजे मानगो थाना,उलीडीह थाना,आजादनगर थाना और एमजीएम थाना क्षेत्र में पारा मिलिट्री के साथ जिला पुलिस बल के जवानो ने फ्लैग मार्च किया। उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल, एस एस पी अनूप टी मैथ्यू, सिटी एसपी चंदन झा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।उपायुक्त ने बताया है की मानगो थाना, उलीडीह थाना, आजादनगर थाना और एमजीएम थाना क्षेत्र में कर्फ्यू जारी रहेगा,अन्य क्षेत्रो में दिन के 1 बजे से 5 बजे तक कर्फ्यू लागु…
जमशेदपुरः जमशेदपुर पुलिस प्रशासन ने अपने पर झेल कर शहर को बचा लिया. जी हां, यही सच है, जिस तरह से कुछ लोग शहर को आग में झोंकने में लगे हुए थे, अगर पुलिस जरा भी धैर्य खो देती तो, स्थिति विष्फोटक हो सकती थी. पुलिस ने उत्पातियों, बंद समर्थकों का गुस्सा, आक्रोश व वार अपने ऊपर झेल लिया. इस क्रम में सिटी एसपी चंदन कुमार झा, सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी, पुलिस इंसपेक्टर, सब इंसपेक्टर समेत कई पुलिस के जवान घायल हुए, लेकिन किसी भी कीमत पर दोनों ही पक्षों के बीच दूरी बनाये रखा. दोनों को आपस…
जमशेदपुर मानगो की स्थिति को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अमिताभ कौशल एवं एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर किसी भी अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है. दोनों ने कहा कि पूरे प्रकरण में 103 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गाय है जबकि शहर के विभिन्न थानों में 150 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके अलावे दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों को चिन्हीत कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा…
जमशेदपुर। मंत्री सरयू राय ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मानगो प्रकरण की जांच कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त करेंगे. इसके लिए गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिये हैं. जांच में डीआइजी सहयोग करेंगे. श्री राय ने इस प्रकार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. इस मामले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. स्कूली बच्चों के परिजन रहे हलकान चूंकि रात में विहिप ने अचानक बंद का आह्वान किया था, सो स्कूल आम दिनों की तरह ही खुले. बच्चे स्कूल गये भी. लेकिन दिन चढ़ने पर स्थिति गंभीर हो गयी,…
