जय कुमार चाईबासा। चक्रधरपुर अनुमंडल अंतर्गत करायकेला में भीषण सड़क हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गयी जबकि पांच महिलाएं घायल हो गयी. जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं खेतों में काम करने के बाद सड़क किनारे पेड़ की छांव में खाना खा रही थी. इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों की और जा घुसी. इस ट्रक ने सड़क किनारे खाना खा रही महिलाओं को भी चपेट में ले लिया और रौंद डाला. इस हादसे में घटना स्थल पर दो महिला मजदूरों ने दम तोड़ दिया जबकि बाकी पांच महिलाएं घायल हो गयी.…
Author: BJNN Desk
पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच गये हैं. अपने साढ़े पांच घंटे के प्रवास में प्रधानमंत्री पटना में वेटनरी कॉलेज परिसर और एसके मेमोरियल सभागार में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और पांच योजनाओं का शुभारंभ व एक योजना का शिलान्यास करेंगे. मई, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बिहार आ रहे नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर भी जायेंगे, जहां एनडीए की रैली को संबोधित करेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर राज्य की जनता जहां आशान्वित हैं, वहीं विधानसभा चुनाव की तैयारी में उतर चुकी भाजपा व उसके सहयोगी दल उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री के आगमन पर…
रांची: झारखण्ड देश का अब पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ पुलिस इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सिस्टम से पूरी तरह से लैस हो गया है।आज पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक झारखण्ड द्वारा VHF/HF कम्युनिकेशन सिस्टम का उदघाटन किया गया।पुलिस महानिदेशक ने झारखण्ड के सभी जिलों के अपराध की समीक्षा की और मई, जून और जुलाई माह के अपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा की।इस अवसर पर सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक एवं सभी जिला का वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे
संवाददाता जमशेदपुरः धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत कोकपाड़ा के एनएच 33 के समीप खेत से व्यवसायी वेदप्रकाश के पुत्र राजू का शव शनिवार को मिला. मृतक राजू शुक्रवार की रात से ही लापता बताया जा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी तथा शव को अपने कब्जे में कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी. परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने की मांग की.
भाजपा ने गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा आदित्यपुर दो स्थित एसएन हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बगैर प्रशासनिक आदेश के दो दिनों की छुट्टी दे दी. यह छुट्टी छात्र-छात्राओं को जमशेदपुर में उत्पन्न सांप्रदायिक तनाव का भय दिखा कर दी. इस मुद्दे को जिला भाजपा के मंत्री सतीश शर्मा ने गंभीरता से लिया है और वे स्वयं स्कूल जा कर बंद स्कूल की वीडियोग्राफी करायी और इस संबंध में बच्चों से पूछताछ भी की. पूछताछ के क्रम में श्री शर्मा ने स्कूल की उपस्थिति पंजिका की जांच की. जांच में पाया गया कि विद्यार्थियों की पंजिका…
संवाददाता गुमला में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ में रीजनल कमेटी के सदस्य सिल्वेस्टर जी उर्फ शक्ति जी को पुलिस ने मार गिराया है. बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पुलिस को शक्ति जी के चैनपुर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन बदले में उसके द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गयी. जवाब में पुलिस के द्वारा भी जवाबी हमला किया गया. आधे घंटे तक चले मुठभेड़ में सिल्वेस्टर जी उर्फ शक्ति जी को पुलिस ने मार गिराया. बताया…
संतोष कुमार जी हां पिछले दिनों शहर में जो हालात उत्पन्न हुए उस दौरान लगभग 2500 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ. शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन आदि में करीब 200 से 300 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा शहर को. लम्बी दूरी के बसों व ट्रकों के नहीं चलने से करीब 2 से 3 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ. टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टिनप्लेट, टाटा कमिंस, तार कंपनी, टाट हिताची समेत आदित्यपुर की छोटे व मंझोले उद्योगों को करीब 1000 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा. इतना ही नहीं रेलवे को भी करीब 20 लाख का नुकसान करा गये कुछ अमन के दुश्मन.…
जमशेदपुर। शहर मे सोमवार की घटना के बाद फैले दंगे के मामले का जिला पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने इस मामले में दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले दोनों गिरोह के सरगना शिबू और वारिस को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है ।पुलिस की बाते को माने तो य़े घटना 19 जुलाई को हुए दो गिरोह के बीच मारपीट का घटना का अंजाम है।उन्होने कहा कि,दोनों ही गिरोह में हिन्दू मुस्लिम लड़के शामिल हैं।संवाददाता सम्मेलन के दौरान एस एस पी छेड़खानी की घटना से किया इंकार किया । उन्होने कहा कि विवाद का कारण आपसी रंजिश…
जमशेदपुर। सोमवार की छेड़खानी के बाद शहर मे फैले दंगा के मामले मे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि शहर मे दंगा एक साजीश के तहत कराया गया है । इसके पीछे कौन है जिला प्रशासन को इस साजिश का पर्दाफाश करना चाहिए । उन्होने जिला प्रशासन के कार्रवाई पर प्रशन चिह्न उठाते हुए कहा कि इस मामले मे जिला प्रशासन का रवैया ठीक नही रहा। छेड़खानी की घटना हुई थी तो पुलिस ने इस मामले मे मामला दर्ज क्यो नही किया । वही उन्होने कहा कि ये घटना जमशेदपुर में दंगा भाजपा मे अंदरुणी कलह के काऱण…
जमशेदपुर: दो दिनों के तनावपूर्ण माहौल के बाद आज जमशेदपुर में अमन शांति सभी जगह कायम हो गयी है। मानगो क्षेत्र में पहले सुबह 8 बजे से 10 बजे कर्फ्यू में ढील दी गयी थी, कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में शांति कायम रही और सभी रोज़मर्रा की खरीदारी में व्यस्त रहे।स्थिति को देखते हुये प्रशासन ने दोबारा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया। पेट्रोल पम्प पर वाहनों की लंबी कतार जहाँ देखने को मिली वहीँ दूसरी ओर ऑटो रिक्शा नहीं चलने के कारण दूर दराज़ से आने वाले मुसाफिरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में…
