डेस्क। रेल सुरक्षा बल (RPF) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कुल 275.930 ग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹27,50,000/- आंकी गई है। कैसे हुआ खुलासा? RPF को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, नागपुर से सूचना मिली कि अहमदाबाद एक्सप्रेस (12834) से एक सोना चोरी का आरोपी सफर कर रहा है। सूचना के बाद गोंदिया RPF, CIB और मंडल टास्क टीम के अधिकारी सतर्क हो गए और ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही कोच संख्या बी-7 में जांच…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर 18 अगस्त 2025 शहर की साहित्यिक संस्था “उर्दू भवन, जमशेदपुर” के तत्वाधान में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम मदीना गार्डन, ओल्ड पुरुलिया रोड के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें शहर और शहर के बाहर के उर्दू साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम पुस्तक विमोचन समारोह के नाम से था जिसमें सऊदी अरब में रह रही उर्दू की प्रसिद्ध शायरा नूर जमशेदपुरी के शेरी मजमुआ ” खामोश लम्हों का सफर ” की रस्में रुनुमाई अदा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मोहम्मद जकरिया (डायरेक्टर एजुकेशन करीम्स ट्रस्ट जमशेदपुर) ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में नितिश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर…
कॉल/व्हाट्सएप – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 18 अगस्त 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – वर्षा मास – भाद्रपद पक्ष – कृष्ण तिथि – दशमी शाम 05:22 तक तत्पश्चात् एकादशी नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि 02:06 अगस्त 19 तक तत्पश्चात् आद्रा राहुकाल – सुबह 07:54 से सुबह 09:30 तक सूर्योदय – 05:20 सूर्यास्त – 06:35 पचंक – नही है दिशा शूल – पूर्व दिशा में दोष निवारण – दर्पण देखकर यात्रा करें आज का राशिफ़ल मेष – आज भाग्य आपका साथ देगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे और अपने आस-पास के…
आदित्यपुर। आदित्यपुर 02 के मार्ग संख्या-07 स्थित श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी के सम्मानित अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के वरिष्ठ नेता बृजनंदन सिंह उर्फ बी एन सिंह का रविवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 75 वर्ष के थे। स्व. सिंह अपने पीछे विवाहित पुत्र और पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार 18 अगस्त को पार्वती घाट पर किया जाएगा। बृजनंदन सिंह लंबे समय से आरएसएस की गतिविधियों से जुड़े रहे और भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य भी…
रामगढ। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से स्मृति शेष-“गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक श्री बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने नम आंखों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित की। रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज…
जमशेदपुर। निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट (कराटे ऑफ झारखंड) के आठ बच्चों ने 21 मेडल जीते हैं। इन्हें ये पुरस्कार राष्ट्रीय कराटे महासंघ द्वारा पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आयोजित एनकेएफ ईस्ट जोन कराटे चैंपियनशिप 2025 में प्राप्त हुए। इनमें 9 स्वर्ण और छह-छह चांदी और ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। ये सारे बच्चे निन्जा स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट के संचालक गणेश सिंह से प्रशिक्षित हैं। रविवार को गणेश सिंह तमाम बच्चों के साथ विधायक सरयू राय के कार्यालय आए जहां स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टीद्वय अशोक गोयल और आशुतोष राय ने विजेता बच्चों और ट्रेनर गणेश सिंह की हौसला अफजाई की…
Jamshedpur: Tata Steel marked the 79th Independence Day with a ceremonial celebration, reflecting the spirit of unity, pride, and commitment to the nation. The event began with the hoisting of the National Flag by D. B. Sundara Ramam, Vice President, Corporate Services, Tata Steel, followed by the singing of the National Anthem. The Security Department of Tata Steel presented a disciplined and impressive march past, adding to the grandeur of the occasion. Addressing the gathering, Mr. Sundara Ramam highlighted the importance of collective effort in nation-building and reaffirmed Tata Steel’s dedication to contributing to India’s growth story. He also extended his greetings to employees,…
नई दिल्ली। एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। झारखंड के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है। रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। 40 साल का राजनीतिक अनुभव जेपी नड्डा ने जानकारी दी कि राधाकृष्णन के पास चार दशकों से अधिक का राजनीतिक अनुभव है। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि राधाकृष्णन का अनुभव और…
जमशेदपुर। शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी के 364वें प्रकाश देहाड़े के अवसर पर इस वर्ष भी जमशेदपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृतसर में आयोजित नगर कीर्तन में शामिल होने जा रहे हैं। रंगरेटा महासभा के बैनर तले हर साल संगत अमृतसर दरबार साहिब में होने वाले इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन में भाग लेती है। इस वर्ष भी करीब 300 श्रद्धालु एक सितंबर को जमशेदपुर से रवाना होंगे। रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने तीनप्लेट खालसा क्लब में आयोजित आमसभा में जानकारी दी कि यह लगातार पांचवां वर्ष है जब जमशेदपुर से संगत चेतना मार्च में शामिल…
गोड्डा, ललमटिया : पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा रविवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ ललमटिया पहुंचे और स्व. सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने उस विद्यालय का भी दौरा किया, जिसे सूर्या हांसदा चलाते थे और जहां करीब 350 बच्चे पढ़ते हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से भी संवाद किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्व सूर्या हांसदा का परिवार ललमटिया क्षेत्र के पारंपरिक मांझी परिवार से आते थे। यह परिवार परंपरागत स्वशासन व्यवस्था का प्रधान है। अब उनकी माता जी इस दायित्व को निभा रही। उन्होंने कहा कि इस नाते…
