जमशेदपुर। झारखंड में कुड़मी समाज ने आदिवासी दर्जा देने की पुरानी मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन किया, जिससे दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। आज 20 सितंबर को आंदोलन मुख्य रूप से भंजपुर (खड़गपुर डिवीजन) में 05:02 से 05:35 तक देखा गया, वहीं सिनी–गम्हरिया (चक्रधरपुर डिवीजन), राखामाइनस–गालूडीह (खड़गपुर डिवीजन) और लेटमदा–झिमरी व नामकुम–टाटीसिलवाई (रांची डिवीजन) सेक्शन में भी प्रदर्शन जारी रहा। धनबाद डिवीजन (ईस्ट सेंट्रल रेलवे) के कुछ स्टेशनों पर भी ट्रेनें SER क्षेत्राधिकार में नियंत्रित की गईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन का कारण रेल सेवाओं से संबंधित नहीं है। बावजूद इसके, कई ट्रेनों…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर. झारखंड में कुड़मी समाज ने आदिवासी का दर्जा देने की अपनी पुरानी मांग को लेकर एक बार फिर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है. आदिवासी कुड़मी समाज मंच के आह्वान पर शनिवार, 20 सितंबर की सुबह से ही राज्य के कई जिलों में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए. इसका सीधा असर हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग सहित कई रूटों पर पड़ा और ट्रेन परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया. जमशेदपुर से सटे गालूडीह स्टेशन के पास सुबह से ही आंदोलनकारियों की भारी भीड़ हाथों में झंडा लेकर पटरियों पर बैठ गई. इससे दर्जनों ट्रेनों का…
जमशेदपुर/कोलकाता। आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर झारखंड में कुड़मी समाज का शनिवार से शुरू हुआ रेल रोको आंदोलन धीरे-धीरे तेज़ होता जा रहा है। इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की कई अहम ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है। गालूडीह, सिनी और चक्रधरपुर समेत कई स्टेशनों पर सुबह से ही आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, आंदोलन खड़गपुर मंडल के भंजपुर स्टेशन पर सुबह 5:02 बजे शुरू हुआ और करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इसके बाद चक्रधरपुर मंडल के सिनी–बिरबंस सेक्शन तथा धनबाद मंडल के कुछ…
जमशेदपुर/कोलकाता। आदिवासी दर्जे की मांग को लेकर झारखंड में कुड़मी समाज का शनिवार से शुरू हुआ रेल रोको आंदोलन धीरे-धीरे तेज़ होता जा रहा है। इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की कई अहम ट्रेन सेवाओं पर पड़ा है। गालूडीह, सिनी और चक्रधरपुर समेत कई स्टेशनों पर सुबह से ही आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए, जिससे ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, आंदोलन खड़गपुर मंडल के भंजपुर स्टेशन पर सुबह 5:02 बजे शुरू हुआ और करीब आधे घंटे तक जारी रहा। इसके बाद चक्रधरपुर मंडल के सिनी–बिरबंस सेक्शन तथा धनबाद मंडल के कुछ…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 20 सितम्बर 2025 दिन – शनिवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – आश्विन पक्ष – कृष्ण तिथि – चतुर्दशी रात्रि 12:16 नक्षत्र – मघा सुबह 08:05 तक राहुकाल – सुबह 09:17 से सुबह 10:49 पचंक – नही है सूर्योदय – 05:34 सूर्यास्त – 05:47 आज का राशिफल मेष – आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से मिली खुशखबरी परिवार में खुशियों का माहौल लाएगी। दूसरों में कमियाँ ढूँढ़ने की आदत को जल्दी से छोड़ने की कोशिश करें। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी…
जमशेदपुर। शहर की बेटी एवं लोयला स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी माधुर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई में आयोजित मिसेज इंटरनेशनल वूमन ऑफ सब्सटेंस ब्यूटी पेजेंट में “ब्यूटी इनसाइड आउट” का सब-टाइटल जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया। यह प्रतियोगिता 6 माह तक चली और इसके ग्रैंड फिनाले का आयोजन 14 सितंबर को दुबई में हुआ। दुनिया भर से 40 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था। मीनाक्षी माधुर्या मिनाश डांस एवं फिटनेस स्टूडियो, मोहीनी कॉम्पलेक्स (डिमना रोड, मानगो) की प्रोपराइटर और संचालिका होने के साथ-साथ लोयला स्कूल में शिक्षिका भी हैं। वे मनिहारी…
• जितना खोज करेंगे उतना आगे बढेंगे – डॉ जेपी मिश्रा, कुलपति, सोना देवी विश्वविद्यालय • हमें उन परिस्थितियों को भी समझना होगा जो विकास से जुड़े हैं – प्रो डॉ अमर सिंह, प्राचार्य, कोऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर • सामूहिक प्रयास करके ही हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं – कुणाल षाड़ंगी • विकास का लक्ष्य सर्व समावेशी होना चाहिए – प्रभाकर सिंह, कुलाधिपति, सोना देवी विश्वविद्यालय सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के विवेकानन्द ऑडिटोरियम में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ. “विकसित भारत @ 2047” शीर्षक से आयोजित इस मल्टीडिसीप्लिनरी सेमिनार में…
• एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि विद्यार्थियों ने कुल दस हजार उनचालीस रूपए एकत्र की जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के एनएसएस ईकाई द्वारा आज मऊभंडार तथा घाटशिला बाजार क्षेत्र में पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के बाढ पीड़ितों की सहायता हेतु धन संग्रह किया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय की एनएसएस की नोडल पदाधिकारी पतत्री माली ने बताया कि पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के आपदा ग्रस्त लोगों की सहायता करने हेतु अभियान चलाया गया. एनएसएस इकाई की टीम ने घाटशिला, मऊ भंडार, गुरुद्वारा रोड, दही गोड़ा, घाटशिला बाजार, घाटशिला स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में जाकर घर घर…
जमशेदपुर। श्रमजीवी महिला समिति ने अपनी स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होटल कैनलाइट, जमशेदपुर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार की सदस्य श्रीमती ममता कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह की गरिमा को और बढ़ाया पद्मश्री सम्मानित डॉ. पाम राजपूत, नेशनल एलायंस ऑफ वीमेन ऑर्गेनाइजेशन्स (NAWO) की श्रीमती ललिता मिसाल, ‘जागोरी’ दिल्ली, श्रीमती गीता नंबिसन, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती वासवी किरो तथा श्री मोनिमय सिन्हा की विशेष उपस्थिति ने। उनकी सहभागिता ने इस आयोजन को और भी महत्त्वपूर्ण एवं यादगार बना दिया। समिति…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महापर्व के दूसरे दिन की संध्या में साकची स्थित अग्रसेन भवन में “खेल-खेल में” थीम पर रेट्रो नाइट का आयोजन हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में करीब 350 सदस्य शामिल हुए। Jamshedpur News :कुष्ठ रोगियों के लिए वरदान बना ‘विश्व जन सेवा ट्रस्ट’ कार्यक्रम में रेट्रो ड्रेस अप, डमशराज, हुक स्टेप, ए.वी. राउंड, साउंड हाउंड, ट्यून ट्रिविया और दर्शकों द्वारा चुना गया ष्एक्स फैक्टरष् जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही रेट्रो थीम पर आधारित अंताक्षरी भी हुई, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया। निर्णायक पैनल में काविता धूत, प्रीति मेघानी…
