जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 20 अप्रैल 2026
दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – तृतीया प्रातः 07:27, तत्पश्चात् चतुर्थी प्रातः 04:14 अप्रैल 21, तत्पश्चात् पंचमी
नक्षत्र – रोहिणी मध्यरात्रि 02:08 तत्पश्चात् मृगशिरा
राहुकाल – प्रातः 07:38 से सुबह 09:14
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 05:32
सूर्यास्त – 06:11
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
दोष परिहार – दूध / शीशा / दलिया खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
सोने के नियम :-शास्त्रों के अनुसार स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए सोते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
-सुनसान जगह, मंदिर गर्भगृह या श्मशान में नहीं सोना चाहिए।
-सोए हुए व्यक्ति को अचानक नहीं जगाना चाहिए, लेकिन विद्यार्थी/द्वारपाल को समय पर जगाना चाहिए।
-ब्रह्ममुहूर्त में उठना अच्छा है, अंधेरे कमरे में न सोएं।
-गीले पैर, जूठे मुंह या टूटी खाट पर नहीं सोना चाहिए।
-नग्न होकर नहीं सोना चाहिए।
-पूर्व या दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना शुभ माना गया है।
-दिन में सोने से बचें (विशेष स्थिति में थोड़ी देर आराम कर सकते हैं)।
-बाईं करवट सोना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
-साफ-सुथरे स्थान पर, सही तरीके से और समय पर सोना जरूरी है।
👉 इन नियमों का पालन करने से स्वास्थ्य, आयु और सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन बीते कल की तुलना में बिल्कुल अलग दिशा में जाएगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपकी सोच अधिक केंद्रित रहेगी, लेकिन इसमें स्वार्थ की भावना भी झलक सकती है, जिससे घर और कार्यस्थल दोनों जगह तनावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से परिवार में वाद-विवाद संभव है। अनैतिक तरीकों से धन अर्जित करने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन इससे दूर रहना ही हितकारी होगा, अन्यथा सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। प्रेम संबंधों में शक और असुरक्षा विवाद का कारण बन सकते हैं। विरोधियों के सामने खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम जनित समस्याएं (ठंड-गर्म) परेशान कर सकती हैं, इसलिए ठंडी वस्तुओं से परहेज करें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज राहत का दिन रहेगा। पिछले दिनों की परेशानियों के बाद मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। घर में बदलाव या मरम्मत के कार्य संभव हैं। अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हो सकती है।
आज लिए गए अधिकांश निर्णय सफल रहेंगे, लेकिन नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। व्यापार में विस्तार के योग हैं और दोपहर बाद कार्यों में तेजी आएगी।
धन लाभ की प्रबल संभावना है, साथ ही धार्मिक कार्यों में भी खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हल्की परेशानियाँ समय-समय पर बनी रह सकती हैं।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक मामलों में आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। मन में असहायता की भावना रहेगी और बिना वजह क्रोध आने से वातावरण तनावपूर्ण बन सकता है।
कार्यस्थल पर अपेक्षित परिणाम न मिलने से निराशा बढ़ेगी और नकारात्मक सोच हावी हो सकती है। परिवार के सदस्य भी दूरी बना सकते हैं, जिससे अकेलापन महसूस होगा।
सलाह है कि धैर्य रखें यह समय जल्द ही बदलने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द, शरीर में दर्द और मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन सम्मान और सफलता दिलाने वाला रहेगा, हालांकि आलस्य और स्वास्थ्य में हल्की गिरावट बाधा बन सकती है। पुराने अच्छे कार्यों के कारण समाज में मान-सम्मान मिलेगा और प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।
धार्मिक स्थलों की यात्रा की इच्छा प्रबल होगी और निकट भविष्य में यह पूरी भी हो सकती है। दान-पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांति के लिए एकांत पसंद करेंगे। परिवार में शांति बनी रहेगी, लेकिन दोपहर या रात के समय स्वास्थ्य अचानक प्रभावित हो सकता है, सावधानी रखें।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज लाभ के अवसर आपके हाथ से निकलते दिख सकते हैं। थोड़ी लापरवाही और गलत सलाह के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में धन-संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है, खासकर खांसी या छाती से संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी। आज किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन टालना बेहतर रहेगा।सरकारी कार्यों में भी ढिलाई न करें, लेकिन जल्दबाजी भी नुकसानदेह हो सकती है। परिवार के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना जरूरी होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कल की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत में थोड़ी परेशानियों के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगी। आर्थिक दृष्टि से निराशा हो सकती है, क्योंकि अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा।
हालांकि पुराने कार्यों से थोड़ी आय होगी और शाम के समय किसी परिचित के सहयोग से व्यापार में विस्तार का अवसर मिलेगा। साझेदारी के कामों में सावधानी रखें, हानि की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मन के विरुद्ध कार्य करना पड़ सकता है। परिवार में शांति रहेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपकी उम्मीदों के विपरीत परिणाम दे सकता है। सुबह से ही शरीर में आलस्य और सुस्ती बनी रहेगी, जिससे कामों में मन नहीं लगेगा।
दोपहर के बाद थोड़ी सुधार की स्थिति बनेगी, लेकिन योजनाएं धन या अन्य कारणों से अधूरी रह सकती हैं। आर्थिक लाभ के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, फिर भी संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेंगे।
उधारी को लेकर चिंता बनी रह सकती है, पुरानी उधारी चुकाना बेहतर रहेगा, लेकिन आज किसी को उधार देने से बचें। घर का वातावरण भी थोड़ा अस्थिर रह सकता है। यात्रा स्थगित करना ही उचित रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। मनचाहे कार्य बिना रुकावट पूरे होंगे। कार्यस्थल पर उधारी को लेकर हल्का तनाव हो सकता है, लेकिन धन लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में खर्च होगा।
परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी और भाई-बहनों से अच्छे संबंध बनेंगे। हालांकि स्वार्थ की भावना भी कुछ मामलों में हावी हो सकती है। शाम के समय स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कभी लाभ तो कभी हानि की स्थिति बन सकती है। कई विकल्प मिलने से भ्रम की स्थिति भी बनेगी, लेकिन बुद्धिमानी से आप सही निर्णय ले पाएंगे।
किसी बुजुर्ग या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इस क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
धन लाभ होगा, लेकिन थोड़े इंतजार के बाद। प्रेम संबंधों में थोड़ी नोकझोंक के बाद भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आपको पहले की तुलना में राहत महसूस होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप कार्यों को गंभीरता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार या नौकरी में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
हालांकि यह जरूरी है कि अपने कार्यों की दिशा का समय-समय पर मूल्यांकन करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आपका व्यवहार विरोधियों को शांत रखने में सहायक होगा। परिवार में भी वातावरण बेहतर रहेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। योजनाओं में देरी या असफलता से निराशा होगी। नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही के कारण अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद संभव हैं। व्यापारियों को दोपहर के आसपास थोड़ी आर्थिक राहत मिल सकती है। आज किसी को उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान अधिक रहेगी।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट से जुड़ी समस्याएं या सर्दी-खांसी परेशान कर सकती है।कार्यस्थल पर उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे आर्थिक मामलों में कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।
सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, आपका अच्छा व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा।
किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए आत्मनिर्भर रहें। शाम के समय अचानक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन लालच से बचना जरूरी है। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं।





