जमशेदपुर। देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती सह स्वजातीय पारिवारिक मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर टेल्को कॉलोनी स्थित धीरेन्द्र कुमार के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक चंद्रमोहन चौधरी ने की। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह समिति के बैनर तले जयंती को पूरी भव्यता और एकजुटता के साथ मनाया जाएगा। आगामी 16 नवंबर को सिदगोड़ा टाउन हॉल में वृहद स्तर पर समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी वर्गों की…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज पारडीह काली मंदिर से बालिगुमा तक निर्माणाधीन फोरलेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं एच जी इंफ्रा कंपनी के पदाधिकारियों के साथ किया। सांसद श्री महतो ने अपने निरीक्षण के क्रम में कार्य की प्रगति का अवलोकन किया। इस क्रम में सांसद श्री महतो ने पारडीह स्थित कार्यस्थल,बिग बाजार, बालीगुमा पुलिया सहित दो अन्य स्थलों पर रुक कर चल रहे कार्यों का स्वयं निरीक्षण किया एवं कार्यकर्ताओं एवं जनता के सुझाव के अनुरूप उपस्थित पदाधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के अंत में सांसद श्री महतो ने…
जमशेदपुर । मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (MTMC), जमशेदपुर के एलाइड हेल्थ साइंसेज (AHS) विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2025–26 के लिए अपने आगामी स्नातकोत्तर छात्रों के स्वागत हेतु एक जीवंत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज में आरंभ किए गए 8 विशिष्ट स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों का स्वागत किया गया। एमटीएमसी में शुरू किए गए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में शामिल हैं: कार्डियक कैथेटराइज़ेशन एंड इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी में मास्टर ऑफ साइंस ,इकोकार्डियोग्राफी,मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी,मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी,क्लिनिकल साइकोलॉजी,हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट,रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी एंड डायलिसिस टेक्नोलॉजी,मास्टर ऑफ ऑप्टोमेट्री.यह आयोजन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव था, जो मणिपाल टाटा…
जमशेदपुर। शहरी स्वास्थ्य मिशन तथा समस्या समाधान मानगो के संयुक्त प्रयास से स्पेशल आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मानगो गौड़ बस्ती स्थित साई अपार्टमेंट में संपन्न हुआ। शिविर का उद्घाटन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री भगवान सिंह तथा समस्या समाधान के संयोजक रवि शंकर केपी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के श्री मंदीप सिंह, श्री जसविंदर सिंह तथा समस्या समाधान मानगो के सक्रिय सदस्य श्री राहुल सिंह, श्री एसके दासगुप्ता, श्री प्रशांत भुई, श्री रोहन सिंह, श्री नौशाद खान, श्री संजय गांधी, श्री शिव नाथ गौड़, श्री टोपू भाई, श्री तरुण सिंह,…
— गांव फिल्म फेस्टिवल के फिल्म स्क्रीनिंग में ग्रामीणों व बच्चों ने देखी कई संताली व हिंदी लघु फिल्में — संताली लघु फिल्म हिदीज, आंगीभार, पपाया, हिंदी लघु फिल्म ग्रामसभा का स्क्रीनिंग — युवा फिल्मकारों से सजी वीपीआरए फाउंडेशन व सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास — पोटका के धीरोल पुड़सी के सभी 16 गांवों में आयोजित होगा गांव फिल्म फेस्टिवल पोटका / जमशेदपुर : संताल आदिवासी गांवों में अखड़ा सांस्कृतिक सामाजिक कार्यों का केंद्र होता है। रविवार की शाम पोटका के केस्टोनगर गांव के अखड़े में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामवासियों ने सिनेमा का आनंद उठाया। युवा फिल्मकारों से…
जमशेदपुर। सोना देवी विश्वविद्यालय में चल रहे फ्रेशर्स वीक “आगाज़-3” का चौथा दिन भारतीय संस्कृति और परंपरा को समर्पित रहा। इस अवसर पर संस्कृत विभाग की सहायक प्राध्यापक कुमारी निकिता ने नए नामांकित छात्र-छात्राओं को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान की समृद्ध धरोहर, इसकी ऐतिहासिक उत्पत्ति तथा आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता से परिचित कराना है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को न केवल भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचय कराएगा बल्कि उन्हें यह भी सिखाएगा कि प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवन में किस…
रांची : साइबरपीस ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजी एनडीआरएफ एवं एनसीबी, एस. एन. प्रधान, संगठन के ग्लोबल सीईओ एवं चीफ़ मेंटर नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति 1 सितम्बर 2025 से प्रभावी होगी। नई भूमिका में श्री प्रधान साइबरपीस की वैश्विक रणनीति, साझेदारी और प्रभावकारी कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही वे सरकार, उद्योग, शिक्षा और नागरिक समाज में अगली पीढ़ी के साइबर नेताओं को मार्गदर्शन देंगे। READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : ईद उल मिलाद पर शांतिपूर्ण जुलूस के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में सुरक्षा बैठक श्री प्रधान एक अनुभवी पुलिस अधिकारी…
जमशेदपुर (पोटका) : पोटका प्रखंड के कोवाली स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने औचक निरीक्षण किया। READ MORE : Jamshedpur News :शहर को मिलेगा 900 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, नाम होगा ‘रतन टाटा ऑडिटोरियम’, पार्किंग व हाल की भी सुविधा निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रावास, रसोई घर, डाइनिंग एरिया, वार्डन क्वार्टर समेत सभी भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य तय एक महीने के भीतर पूरा किया जाए, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। READ MORE…
ईद उल मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बेरिकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS :एक्सएलआरआई में एवररेडी इंडस्ट्रीज के सीईओ अनिर्बान बनर्जी ने साझा किए ‘ट्रांसफॉर्मिंग लीगेसी’ के अनुभव उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि…
जमशेदपुर। कदमा स्थित एडीएल सोसायटी सनशाईन स्कूल में एक अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और मल्टीपर्पस हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जो 2026 तक तैयार होने की संभावना है। इस ऑडिटोरियम का नाम टाटा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा। स्कूल में रविवार को श्री गणपति पूजा महोत्सव के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी. बी. सुन्दर रामम, उनकी पत्नी, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और सोसायटी के ट्रस्टी आर. रवि प्रसाद और करीब 600 से अधिक…
