माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड की प्रेरणा से इसरो के शैक्षणिक पर गईं पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं के दल ने आज उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की। उपायुक्त आवास में छात्राओं के लिए आयोजित सहभोज कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने तीन दिवसीय शैक्षणिक के प्रेरणादायी अनुभव साझा किए तथा इस अवसर के लिए माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं उपायुक्त,पूर्वी सिंहभूम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि यह अनुभव उनके जीवन की दिशा को बदलने वाला साबित होगा। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS : पीरियड पॉजिटिविटी को लेकर फिल्म स्क्रीनिंग और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर, एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने पीजीडीएम (जनरल मैनेजमेंट) बैच के सहयोग से सोमवार को “ट्रांसफॉर्मिंग लीगेसी ” विषय पर एक लेक्चर सेशन का आयोजन किया. इस अवसर पर एवररेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) अनिर्बान बनर्जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. READ MORE : JAMSHEDPUR NEWS : पीरियड पॉजिटिविटी को लेकर फिल्म स्क्रीनिंग और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन सत्र का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि किस प्रकार पुरानी और प्रतिष्ठित कंपनियां लगातार बदलते व्यवसायिक परिवेश में अपनी प्रासंगिकता और विकास बनाए रख सकती हैं. श्री बनर्जी ने एवररेडी की यात्रा का…
जमशेदपुर, फेमफ्यूचर कलेक्टिव ने Humans of Jamshedpur के सहयोग से ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री ‘Period. End of Sentence’ की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यह आयोजन माहवारी जैसे संवेदनशील मुद्दे पर खुलकर चर्चा को बढ़ावा देने और सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाने के उद्देश्य से किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ने नशा मुक्ति हेतु आयोजित किया नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान समूह ने 2018 में ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली इस डॉक्यूमेंट्री की वैश्विक मंच पर माहवारी और मासिक स्वास्थ्य शिक्षा को लेकर किए गए योगदान की सराहना की। साथ ही यह भी कहा गया…
चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन से मुलाकात की। इस अवसर पर प्रक्षेत्रीय सचिव श्री चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विश्वविद्यालय की कुलपति श्रीमती अंजिला गुप्ता और कुलसचिव श्री परशुराम सियाल से उनके कार्यालय में वार्ता की और मांग पत्र सौंपा। वार्ता में कुलपति और कुलसचिव ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने और उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल की प्रमुख मांगों में शामिल हैं: प्रतिनियुक्ति एवं कार्यकारी भत्ते को पुनः चालू करना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन तुरंत चालू करना। विशेष रूप से प्रतिनिधि मंडल ने यह…
जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की अध्यक्ष और उनकी टीम ने एग्रीको स्पोर्ट्स ग्राउंड में नशा मुक्ति और नशा उन्मूलन के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्लब की कई सदस्याएँ भी सक्रिय रूप से शामिल रहीं। नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त नशे की बुराइयों और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में यह संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और परिवार के लिए भी हानिकारक है। क्लब की सदस्याओं ने दर्शकों से नशामुक्त जीवन जीने का…
सरायकेला-खरसावां। उपायुक्त के निर्देशानुसार सोमवार को जिला खनन विभाग ने कांड्रा थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने किया। निरीक्षण में जिला खनन विभाग की टीम के साथ स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद रही। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूसिल सीएमडी को लिखा पत्र स्थाई विसर्जन घाट बनवाने की मांग की निरीक्षण के दौरान खनिज लदे कई वाहनों को रोककर उनके परिवहन संबंधी कागजातों की गहन जांच की गई। जांच में सभी वाहन वैध कागजातों के साथ पाए गए। इसके बावजूद…
जमशेदपुर। जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता राधे प्रसाद यादव नहीं रहे और सोमवार की सुबह चार बजे स्थानीय टाटा मेन अस्पताल में उनका निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार सोमवार के दोपहर तीन बजे स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में किया जाएगा। वह अपने पीछे बेटा सुनील यादव दो बेटियां भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राधे प्रसाद यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल नेता कमलदेव सिंह, मंजर अमीन, जोगिंदर यादव, कश्मीर सिंह यादव समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, अरमिंदर सिंह मिंदे आदि ने गहरा शोक…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 01 सितम्बर 2025 दिन – सोमवार विक्रम संवत 2082 अयन – दक्षिणायन ऋतु – शरद ॠतु मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – नवमी 02 सितम्बर रात्रि 02:43 नक्षत्र – ज्येष्ठा शाम 07:55 राहुकाल – सुबह 07:56 से सुबह 09:30 तक सूर्योदय – 06:23 सूर्यास्त – 06:53 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे दोष परिहार – दर्पण देखकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। सेहत आज प्रातः काल से ही नरम रहेगी बाहर का खान-पान एवं शीतल प्रदार्थ ज्यादा…
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में आज नामांकन के अंतिम दिन टीम मानव केडिया नें सदस्यों और समर्थकों की भारी भीड़ के साथ विजय आंनद मुनका की अगुवाई में अपना नामांकन दाखिल किया। बिस्टुपुर राम मंदिर में पूजा अर्चना कर टीम केडिया-कावँटिया ने नामांकन पत्र भरा। काम किया है, काम करेंगे के नारे के साथ टीम केडिया – कावँटिया के समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। टीम के साथ युवाओं एवं बुजुर्ग व्यापारियों की भारी भीड़ जुटी। नामांकन के पश्चात उत्साह से लबरेज मानव केडिया नें समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम बोलने…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड जादूगोड़ा के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ० संतोष कुमार सत्पथी को एक छः सूत्री मांग पत्र लिखकर दुर्गा पूजा -2025 की तैयारियों में तेजी लाने और स्थाई विसर्जन घाट बनवाने का आग्रह किया है l यूसिल सीएमडी को लिखे पत्र में आशीष गुप्ता ने जादूगोड़ा यूसिल बराज डैम में स्थित विसर्जन घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रत्येक वर्ष होने वाली समस्याओं की ओर यूसिल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करवाया है l मांग पत्र में लिखा गया है की दुर्गोत्सव की…
