मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा विभिन्न पंचायतों में चल रही योजनाओं का भौतिक निरीक्षण उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने किया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण के क्रम में स्टोर रूम, डॉक्टर कक्ष, उपस्थिति पंजी, मेडिकल लिस्ट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, कैश बुक एवं ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई। एमओआईसी ने जानकारी दी कि केंद्र में वर्तमान में कुल 4 एंबुलेंस उपलब्ध हैं, एक्स-रे मशीन तकनीकी खराबी के कारण कार्यरत नहीं है। इस पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि शीघ्र तकनीकी समस्या का निराकरण कर मशीन को उपयोग में लाया…
Author: BJNN Desk
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 02 सितम्बर 2025 वार – मंगलवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिण गोल – उत्तर ऋतु – शरद् मास – भाद्रपद पक्ष – शुक्ल तिथि – दशमी. रात्रि. 3.53* तक नक्षत्र – मूल. रात्रि. 9.51 तक/ पूर्वाषाढ़ा सूर्योदय – 05:21 सूर्यास्त – 06:31 राहुकाल – अपरा. 3.40 से 5.14 तक पंचक – नहीं है दिशाशूल – उत्तर दिशा दोष परिहार – गुड़ का सेवन कर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज़्यादा मांग करने…
बिलासपुर। दिवाली, छठ और अन्य त्योहारी अवसरों के लिए रेलवे प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के मार्ग पर विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। इस विशेष प्रबंध के तहत दुर्ग-पटना-दुर्ग, गोंदिया-पटना-गोंदिया और दुर्ग-सुलतानपुर-दुर्ग मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएँगी, जिससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा और अधिक आरक्षित बर्थ मिलेगी READ MORE :South East Central Railway :हावड़ा–मुंबई रेल खंड को मिली चौथी लाइन की सौगात, किरोड़ीमल नगर स्टेशन जुड़ा नई कनेक्टिविटी से दुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए दिवाली स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘‘ दिवाली के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के…
कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के सभी पदाधिकारियों एवं प्राचार्यों की विशेष बैठक महिला विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शैक्षणिक सत्र, परीक्षा और महाविद्यालयों के भौतिक ढांचे से संबंधित समस्याओं का गंभीर मंथन और समाधान खोजना था। बैठक में विद्यार्थियों के अकादमिक और परीक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। कुलपति ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पाठ्यक्रम समय पर पूरा किए जाएँ और परीक्षाएँ नियत समय पर आयोजित की जाएँ। इसके तहत उन विषयों में जहाँ शिक्षक नहीं हैं, वहां अन्य महाविद्यालयों से शिक्षकों…
सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया फैसला – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर तीन वक्ता रखेंगे अपनी राय जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के संबंध में अपने बिष्टुपुर स्थित कार्यालय पर बैठक की। बैठक में आयोजन के संबंध में कई अहम फैसले हुए। बैठक की जानकारी देते हुए पवन सिंह, एसपी सिंह, मंजू सिंह और हेमंत पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर मुख्य रुप से…
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित “करम पूर्व संध्या समारोह-2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखंडवासियों को करम महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने एक समृद्ध सामाजिक, सांस्कृतिक विरासत हमें दिया है। पूरा आदिवासी समाज एकजुट रहकर इस विरासत को इसी प्रकार आगे बढ़ाएं। आदिवासी समुदाय की संरक्षा के लिए देश में कई कायदे-कानून बनाए गए हैं, कई सारी व्यवस्थाएं भी बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पूरी दुनिया में आदिवासी समाज…
जमशेदपुर। आज टाटानगर रेलवे स्टेशन का वातावरण पूरी तरह से धार्मिक श्रद्धा और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह के प्रकाश दिहाड़े के अवसर पर आयोजित होने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख संगत अमृतसर रवाना हुई। रंगरेटा महासभा के बैनर तले हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालु जलियांवाला बाग ट्रेन से स्वर्ण मंदिर (अमृतसर) के लिए प्रस्थान किए। टाटानगर के प्लेटफार्म नंबर-1 पर ‘वाहेगुरु सतनाम’ का जाप और “बोले सोनेहाल, सत श्री अकाल” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग…
जमशेदपुर। यंग इंडियंस (वाईआई) जमशेदपुर द्वारा आयोजित ’यंग इंडियंस पार्लियामेंट (वाईआईपी) 2025’ का ईस्टर्न रीजनल राउंड आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में सिलिगुड़ी, बालासोर, रायपुर, दुर्ग, भुवनेश्वर और जमशेदपुर से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने संसदीय प्रक्रिया की तर्ज पर गहन बहसें कीं और अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर विमर्श करते हुए 10 महत्वपूर्ण विधेयक प्रस्तुत किए, जिनमें से 2 विधेयक व्यापक बहस और विचार-विमर्श के बाद पारित हुए। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यंग इंडियंस के…
जमशेदपुर। भारत की विश्वसनीय बिल्डिंग मटेरियल कंपनी और क्षमता के आधार पर देश की पांचवीं सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने अपनी व्यावसायिक रणनीति के तहत पूर्वी भारत में विस्तार योजनाओं की घोषणा की है। कंपनी सतत विकास के उद्देश्य से कई परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। न्युवोको विस्टास अपने अरसमेटा सीमेंट प्लांट में एक नई मिल जोड़ रही है, वहीं जोजोबेरा, पानागढ़ और ओडिशा सीमेंट प्लांट्स में ’डिबॉटलनेकिंग परियोजनाओं’ पर काम किया जा रहा है। इन पहलों का उद्देश्य पूर्वी भारत में कंपनी की बाजार उपस्थिति को और विविध व मजबूत बनाना है। कंपनी ने…
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज पटना स्थित राजद की वरिष्ठ नेता एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पहुंचे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्री लालू प्रसाद यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई। READ MORE :Jamshedpur News :मुख्यमंत्री हेमन्त…
