जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School) में 9 मई 2026 को मातृ दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस खास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माँ और बच्चों के बीच के अटूट प्यार और बंधन को सम्मान देना तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को एक बेहतरीन मंच प्रदान करना था ।इस वर्ष मातृ दिवस का आयोजन “प्रकृति और माँ” (Nature and Mother) की थीम पर किया गया । बच्चों ने अपनी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से माँ और पर्यावरण दोनों के प्रति अपना गहरा…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर : टाटानगर स्थित उप मंडल रेल अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति या आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा अस्पताल के मेल वार्ड के समक्ष कैंटीन क्षेत्र में आपदा प्रबंधन कार्यों और फायर सेफ्टी पर एक सघन मॉक ड्रिल (Mock Drill) कर डॉक्टरों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुतलू मुर्मू, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पॉली टारगेन, डॉ. डी. टोपनो, अन्य मंडल चिकित्सा अधिकारी, नर्स, ड्रेसर, लिपिक के साथ-साथ कई मरीज और रेलकर्मी…
आज ट्रेनी एयर होस्टेस दिवंगत मौसमी चौधरी की 17वीं पुण्यतिथि पर बीमार मां तापसी चौधरी ने घर पर ही अपनी बेटी को श्रद्धांजलि दी. अपने खराब तबियत की वजह से मां तापसी चौधरी पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक जगह की जगह घर पर ही बेटी को श्रद्धांजलि देती हैं. मां तापसी चौधरी ने अपने आवास पर ही मौसमी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी. उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता राधाकांत ओझा ने भी पुष्प चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उन्होंने न्याय की लड़ाई में मरते दम तक साथ देने के अपने आह्वान को दुहराया. मरते…
जमशेदपुर : अपने घरेलू मैदान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (द फर्नेस) में भारी दर्शकों के समर्थन के बीच उतरी जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) को निराशा हाथ लगी है। शानदार खेल और ज्यादातर समय गेंद पर नियंत्रण रखने के बावजूद ‘मेन ऑफ स्टील’ को बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) के हाथों 1-0 से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इस हार से पॉइंट टेबल के शीर्ष पर पहुंचने की जमशेदपुर एफसी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। READ MORE ;Jamshedpur News: चिन्मया विद्यालय ने जीता ‘जेएससीए टी-20 स्कूल लीग’ का खिताब, फाइनल में शिक्षा निकेतन को 45 रनों से दी मात…
जमशेदपुर : शहर के ऐतिहासिक कीनन स्टेडियम (Keenan Stadium) में शनिवार को खेले गए ‘जेएससीए टी-20 स्कूल लीग 2025-26’ के खिताबी मुकाबले में चिन्मया विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा निकेतन को 45 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चिन्मया विद्यालय ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के खिलाड़ी दिव्यम को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। READ MORE :Ranchi News: छात्रों के लिए जरूरी खबर, झारखंड के सभी स्कूलों में बनेगा 12 अंकों का ‘APAAR ID’ विघ्नेश और दिव्यम की शानदार बल्लेबाजी फाइनल मुकाबले…
जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर स्थित Cafe Regal में NiNaad संस्था की ओर से आयोजित “Regal Reads” कार्यक्रम कला, साहित्य और संगीत का खूबसूरत संगम बनकर सामने आया. इस सांस्कृतिक आयोजन में शहर के युवा कलाकारों और साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कविता पाठ, स्टोरी टेलिंग, बुक रीडिंग, कॉमेडी और संगीत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा. READ MORE :Jamshedpur News: ट्राईबल कल्चर सेंटर में 20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का शानदार आगाज, युवाओं ने सीखे रंगकर्म के गुर उभरते कलाकारों को मिला मंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए और उभरते कलाकारों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां…
जमशेदपुर: शहर के ट्राईबल कल्चर सेंटर में दिनांक 09 मई 2026 को झारखंड सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में 20 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । इस महत्वपूर्ण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित हुए । मुख्य अतिथि पंचानन उरांव ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यशाला का विधिवत रूप से उद्घाटन किया । READ MORE :Jamshedpur News: किताब वितरण में लापरवाही पर डीसी का बड़ा एक्शन, 7 BPO का वेतन रुका; टॉपर्स होंगे सम्मानित अतिथियों का स्वागत और कार्यशाला का उद्देश्य कार्यक्रम के आरंभ में झारखंड सांस्कृतिक…
देवघर (Deoghar): समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार विस्तृत समीक्षा की गई। विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर डीसी ने अधिकारियों के प्रति गहरा रोष प्रकट किया और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त चेतावनी दी। READ MORE :Seraikela Kharsawan News :चांडिल के पाटा टोल के पास सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों से वसूला गया 1 लाख का जुर्माना ई-केवाईसी और आवास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश…
जमशेदपुर: जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ स्कूली बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मैट्रिक-इंटर परीक्षा परिणाम, सर्व शिक्षा अभियान, मध्याह्न भोजन (MDM), और आधारभूत संरचना सहित कई अहम विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। READ MORE :Jamshedpur News: किताब वितरण में लापरवाही पर डीसी का बड़ा एक्शन, 7 BPO का वेतन रुका; टॉपर्स होंगे सम्मानित किताब वितरण में…
सरायकेला : सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों (Traffic Rules) का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के सख्त निर्देशानुसार, चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाटा टोल (Pata Toll) प्लाजा के समीप एक विशेष और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अचानक हुई इस संयुक्त कार्रवाई से मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) का उल्लंघन कर फर्राटे भरने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। READ MORE :Jamshedpur News: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में ‘कौशल…
