Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, परविंदर सिंह ने केंद्र पर बोला तीखा हमला
Uncategorized

JAMSHEDPUR NEWS: पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, परविंदर सिंह ने केंद्र पर बोला तीखा हमला

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर में अंडरवॉटर रोबोटिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम पर दो राष्ट्रीय FDP का शानदार आगाज

महंगाई से आम जनता त्राहिमाम, सरकार संवेदनहीन

जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि आज देश की आम जनता महंगाई की मार से कराह रही है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों की परेशानियों के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से परिवहन खर्च काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर खाद्य सामग्री, सब्जी, दवा, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार सिर्फ अपने चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है।

‘मेलोडी खाओ – महंगाई भूल जाओ’ का तंज

परविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि मोदी मेलोडी चॉकलेट खिलाकर विदेशों में भारत की जनता पर महंगाई का बोझ डाल रहे हैं। वे देशवासियों को मानो यह संदेश दे रहे हैं कि ‘मेलोडी खाओ और महंगाई भूल जाओ’। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय महंगाई कम करने का सपना दिखाने वाली भाजपा आज जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद देश में दाम कम नहीं किए जा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट है।

सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। हस्ताक्षर अभियान में उमड़ी भीड़ और जनता का आक्रोश यह साफ बता रहा है कि लोग इस सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। आने वाले समय में कांग्रेस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ और बड़ा आंदोलन करेगी।

READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति

इस हस्ताक्षर अभियान का सफल संचालन संजय सिंह आजाद ने किया। मौके पर रविन्द्र कुमार झा, राजकिशोर यादव, बिजय यादव, रजनीश सिंह, अविनाश सिंह, शैलेश पाण्डेय, सामंता कुमार, जसवंत सिंह जस्सी, रईस रिजवी छब्बन, अपर्णा गुहा, आशुतोष सिंह, गुरदीप सिंह सोहल, सुखदेव सिंह मल्ली, मकसूद आलम, पूरबी रानी दत्ता, अमित श्रीवास्तव, राजा सिंह राजपूत, नलिनी सिन्हा, राजकिशोर प्रसाद, ए आर कैलाश, अरूण बारीक, दुर्गा प्रसाद, सुभाष उपाध्याय सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं

July 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान पर फोकस ग्रुप डिस्कशन, शहरी गरीबों के आर्थिक सशक्तीकरण की बनी रणनीति

July 28, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में इंटर-हाउस मैथ क्विज प्रतियोगिता आयोजित, जानें कौन से हाउस रहे विजेता

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.