
बिलासपुर –
ग्रीष्मकालीन मौसम के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर-पोत्तनूर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 28 मई गुरुवार 2026 को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, एवं गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है |
👉 गाड़ी संख्या 08201 बिलासपुर-पोत्तनूर, समर स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से दिनांक 28 मई गुरुवार 2026 को 21.10 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 23.30 बजे, प्रस्थान 23.35 बजे, दूसरे दिन दुर्ग आगमन 00.30 बजे, प्रस्थान 00.35 बजे, गोंदिया आगमन 03.30 बजे, प्रस्थान 03.40 बजे, बल्लारशाह आगमन 08.10 बजे, प्रस्थान 08.20 बजे, वरंगल आगमन 12.05 बजे, प्रस्थान 12.10 बजे, विजयवाड़ा आगमन 16.00 बजे, प्रस्थान 16.10 बजे, गूडूर आगमन 22.00 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे, तीसरे दिन रेणिगुंटा आगमन 00.05 बजे, प्रस्थान 00.15 बजे, काटपाडी आगमन 02.15 बजे, प्रस्थान 02.20 बजे, जोलारपेट्टै 03.40 बजे, प्रस्थान 03.45 बजे, सेलम आगमन 05.45 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, ईरोड आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.40 बजे, तिरुप्पूर आगमन 07.30 बजे, प्रस्थान 07.32 बजे होते हुये 09.45 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी |
इस समर स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 02 सामान्य, 16 स्लीपर सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।


