जमशेदपुर।शहर के प्रख्यात समाजसेवी शिव शंकर सिंह का जन्मदिन शुक्रवार को कदमा केबुल टाउन स्थित उनके कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके सहयोगियों, मित्रों और समाजसेवियों की भारी भीड़ मौजूद रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 20 पाउंड का विशाल केक रहा, जिसे शिव शंकर सिंह ने अपने साथियों के साथ काटकर खुशी का इजहार किया। जन्मदिन समारोह में उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शिव शंकर सिंह ने कहा कि उनका जीवन समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद को समर्पित है। उन्होंने…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत, सामुदायिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवेदन दिए। प्राप्त आवेदनों में पारिवारिक पेंशन, दिव्यांगजनों को लाभ, चौकीदार नियुक्ति से संबंधित जानकारी, पेयजल आपूर्ति, आवास, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। उपायुक्त ने कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया। वहीं शेष आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं…
पोटका: विजयादशमी के अवसर पर पोटका प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर स्थित श्री श्री सार्वजानिक दुर्गा पूजा कमेटी, आसनबनी द्वारा भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजिव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रावण दहन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और उपस्थित जनसमूह के साथ इस ऐतिहासिक पर्व के सहभागी बने। Read More :Jamshedpur news:राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बने झारखण्ड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने दी बधाई *असत्य पर सत्य की विजय का संदेश है दशहरा – संजीव सरदार* अपने संबोधन में विधायक संजीव सरदार ने कहा…
रांची। झारखण्ड भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के तहत राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कोटि-कोटि बधाई दी है। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री साहू जैसे मृदुभाषी एवं मिलनसार नेता को यह जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को सशक्त नेतृत्व प्रदान किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखण्ड भाजपा नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और प्रदेश में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
सरायकेला :- लुपुंगडीह, चांडिल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2025 को नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह, चांडिल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के स्किल इंडिया अभियान के निर्देशानुसार संस्थान में दिक्षांत समारोह भी मनाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :गांधी जयंती के अवसर पर बन्ना गुप्ता ने मानगो मैदान में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने की। अपने…
रांची: राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को रवींद्र कुमार राय की जगह झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी के मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार ने यह जानकारी दी और बताया कि यह संगठनात्मक नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश पर की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई जिम्मेदारी के साथ आदित्य साहू पर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने का दायित्व रहेगा। पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों में मजबूती से मैदान में उतरना है, इसलिए यह नियुक्ति विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस अवसर पर पार्टी नेताओं…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारियों एवं सामुदायिक सहयोग के कारण सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दण्डाधिकारियों सहित समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस बल एवं जिला के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। READ MORE :Jamshedpur News :पूजा कमेटी ने मां दुर्गा को सुसज्जित डोली में बैठाकर नदी तक पहुंचाया उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के सफल…
जमशेदपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर पूरे देशभर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नदी-तालाबों में किया गया। लेकिन जमशेदपुर के मानगो पूजा कमेटी की यह परंपरा अनोखी और ऐतिहासिक मानी जाती है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा को वाहनों से नहीं, बल्कि सुसज्जित डोली में बैठाकर नदी तक ले जाया जाता है। मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी के किनारे यह पूजा लगभग 67 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही है। इसकी स्थापना 1958 में स्वर्गीय जगतबंधु दत्त ने की थी। तभी से डोली परंपरा शुरू हुई, जो आज भी अपने स्वरूप और विधि-विधान के साथ जीवित है। डोली को…
· The project will generate 315 MUs of electricity annually, reducing over 0.25 million tons of CO₂ emissions and strengthening India’s clean energy goals. · Upon commissioning, Tata Power Mumbai will meet peak-hour demand with firm and dispatchable renewable energy Jamshedpur: Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL), a subsidiary of The Tata Power Company Limited and a prominent player in India’s renewable energy sector, has entered into a Power Purchase Agreement (PPA) with Tata Power Mumbai Distribution for a contracted capacity of 80 MW Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE) project. The project will integrate advanced solar, wind and battery storage systems to…
जमशेदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर मानगो स्थित गांधी मैदान में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम पूज्य बापू के आदर्शों और विचारों को याद कर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करके स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अनूठी भूमिका निभाई। उन्होंने कभी भी शस्त्र…
