
रेल खबर।
दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले बिहार और झारखंड के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। अब तिरुपति और रक्सौल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन में बदल दिया गया है। इससे दक्षिण भारत से बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी और भी मजबूत हो जाएगी।

READ MORE :Chhattisgarh railway news :बिलासपुर-पोत्तनूर के मध्य (एक तरफा) एक फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन
तिरुपति-रक्सौल स्पेशल ट्रेन का हुआ नियमितीकरण
लंबे समय से इस रूट पर यात्रियों की मांग थी कि स्पेशल ट्रेन को स्थायी किया जाए। इसी को देखते हुए वर्तमान में संचालित ट्रेन संख्या 07051/07152 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नियमितीकरण कर दिया गया है। नियमितीकरण के बाद अब यह गाड़ी नए नंबर 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में पटरियों पर दौड़ेगी। इस नई नियमित सेवा से मध्य भारत और दक्षिण भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन नंबर 17433/17434 का टाइम टेबल और रूट
ट्रेन संख्या 17433 (तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस): यह ट्रेन 01 जून 2026 से तिरुपति से हर सोमवार को सुबह 08:15 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान यह अगले दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे गोंदिया (सुबह 07:30 बजे), दुर्ग (10:00 बजे), रायपुर (10:45 बजे) और बिलासपुर (दोपहर 13:20 बजे) होते हुए तीसरे दिन यानी बुधवार को शाम 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 17434 (रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस): वापसी में यह ट्रेन 04 जून 2026 से रक्सौल से हर गुरुवार को तड़के 03:15 बजे खुलेगी। यह गाड़ी अगले दिन बिलासपुर (सुबह 04:40 बजे), रायपुर (06:20 बजे), दुर्ग (07:15 बजे) और गोंदिया (09:20 बजे) होते हुए तीसरे दिन शनिवार को सुबह 09:30 बजे तिरुपति स्टेशन पहुंचेगी।
READ MORE :INDIAN RAILWAYS कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई की सूझबूझ से माता-पिता से दोबारा मिली
24 कोच की सुविधा और प्रमुख ठहराव
इस नियमित एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 24 कोच लगाए गए हैं। कोच संरचना में 2 एसएलआर, 4 सामान्य (जनरल), 10 स्लीपर, 5 थर्ड एसी (AC-3) और 3 सेकंड एसी (AC-2) कोच शामिल हैं।
अपने लंबे सफर के दौरान यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें रेणिगुंटा, सिकंदराबाद, बल्लारशाह, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो, चन्द्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले सटीक समय-सारिणी के लिए NTES ऐप या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।


