जमशेदपुर। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने न्युवोको ज़ीरो एम उन्नति ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर इन्फ्लुएंसर कम्युनिटी के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें कॉन्ट्रैक्टर, वॉटरप्रुफिंग एप्लीकेटर, टाइल एप्लीकेटर, राजमिस्त्री और पेंटर शामिल हैं, जो प्रोडक्ट को अपनाने और कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाकर कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं। डीलर, रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी अपने-अपने प्रोफाइल के जरिए इस ऐप को एक्सेस कर सकते हैं. यह ऐप एक पूरा डिजिटल एक्सपीरियंस देता है, जिसमें आसानी से रिवॉर्ड रिडीम करना, रिवॉर्ड प्वाइंट, इंसेंटिव और परफॉर्मेंस की रियल टाइम ट्रैकिंग शामिल है. यह प्रोडक्ट की पूरी…
Author: BJNN Desk
जमशेदपुर। पिछले दिनों मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी थी जहां परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पड़ा स्थित एक झोपडी नुमा घर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था, पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अंत्योदय एक अभियान के सुपुर्द कर दिया गया ताकि पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु को दफनाया जा सके अपनी जिम्मेदारी को लेते हुए अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीण सेठी ने पार्वती शमशान घाट में पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु के शव को दफनाया और समाज में…
सरायकेला। मंगलवार को चाइल्ड हेल्पलाइन सरायकेला की ओर से राजनगर स्थित कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय और राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय में बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल संरक्षण कानून और चाइल्ड हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति, सरायकेला के सदस्य एस. ए. हैदर ने बताया कि कानून के अनुसार लड़कियों की विवाह योग्य आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना बाल विवाह की श्रेणी में आता है, जो…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 03 दिसम्बर 2025 दिन – बुधवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – हेमंत मास – मार्गशीर्ष *पक्ष – शुक्ल तिथि – त्रयोदशी दोपहर 12:25 नक्षत्र – भरणी शाम 05:59 राहुकाल – दोपहर 12:17 से दोपहर 01:38 सूर्योदय – 06:15 सूर्यास्त – 04:49 दिशा शूल – उत्तर दिशा में दोष परिहार – धनिया खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) आज आपकी बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द…
जमशेदपुर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब घनी बस्ती वाले इलाके भी सुरक्षित नहीं बच पाए हैं। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडिह ए-ब्लॉक का है, जहां रविवार देर रात एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में साफ कैद हुई है। पीड़ित मोहम्मद मेहफूज़ आलम धतकीडिह के लाइन नंबर 7 में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मित्र शेख असगर अली विदेश जाने से पहले अपनी बाइक संख्या ‘जेएच05सीयू 9239’ उन्हें उपयोग के लिए देकर गए थे।…
जमशेदपुर. शहर में पहली बार हिंदी साहित्य अकादमी, जमशेदपुर संभाग की तरफ से भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है. हिंदी साहित्य के संवर्धन और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. कार्यक्रम 7 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में आयोजित होगा. हिंदी साहित्य अकादमी पहली बार जमशेदपुर संभाग के बैनर तले ऐसा आयोजन कर रही है. हिंदी साहित्य अकादमी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साहित्यिक गतिविधियों के लिए जानी जाती है. अकादमी के नेतृत्व में आयोजक टीम की विवरणी—…
जमशेदपुर : सोमवार को धर्म रक्षिणि पौरोहित्य महासंघ द्वारा गीता जयंती के शुभ अवसर पर साकची स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों के आचार्यगण उपस्थित रहे और उन्होंने सामूहिक रूप से गीता का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश सामूहिक स्वतिवाचन के साथ हुई। उपस्थित आचार्यों ने पूरे भाव के साथ गीता पाठ किया और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा धर्म और आस्था के प्रति योगदान की सराहना की गई। READ MORE :SOUTH EASTERN RAILWAY :रांची यार्ड…
कोलकाता/रांची। रांची स्टेशन में होने वाले बड़े यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण आने वाले दिनों में दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि 10 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक Pre Non-Interlocking और Non-Interlocking कार्य किए जाएंगे, जिससे स्टेशन पर रूट डायवर्जन, रद्दीकरण और शॉर्ट टर्मिनेशन जैसी व्यवस्थाएँ लागू की जाएँगी। रेलवे ने यात्रियों से आवश्यकतानुसार यात्रा योजना बदलने की अपील की है।रेलवे के अनुसार, Pre-NI कार्य 10 दिसंबर से 5 जनवरी तक तथा NI कार्य 6 और 7 जनवरी 2026 को होगा। इन महत्वपूर्ण तकनीकी कामों का उद्देश्य रांची रूट पर…
जमशेदपुर : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के निर्माण को शीघ्र शुरू कराने की अपील की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि पूरा एयरपोर्ट तैयार होने के बाद उसका नाम दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट किया जाए, ताकि झारखंड की अस्मिता और महान जननायक दिशोम गुरु को सही मायने में सम्मान मिल सके। READ MORE :Jamshedpur News:02 नवम्बर 2025 मंगलवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी मूनका ने अपने पत्र में कहा…
रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराकर सीरीज में मजबूत वापसी की। मैच की शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों की धड़कनें तेज रहीं, क्योंकि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। लेकिन निर्णायक पलों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन और साहस दिखाते हुए टीम इंडिया को एक यादगार जीत दिलाई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने समझदारी से खेलते हुए महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाईं। बल्लेबाजों…
