
जमशेदपुर.

जमशेदपुर के सोनारी निवासी अनख राज सिंह ने लौहनगरी के सिखों का नाम रौशन किया है. उन्होंने आंध्रप्रदेश के केरल में राष्ट्रीय स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इसमें उन्होंने तीन मेडल अपने नाम किये और देश का मान बढ़ाया. इसी क्रम में गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में अनख राज सिंह का समाज की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और उसकी हौंसला अफजाई की गई. सीजीपीसी ने उन्हें प्रेरित किया की वह अपने खेल को आगे भी जारी रखे. किसी भी प्रकार की सहायता ले लिए सीजीपीसी उनके साथ खड़ी रहेगी.
READ MORE :Jamshedpur News:NowForClimate थीम के तहत टाटा स्टील ने विविध कार्यक्रमों का किया आयोजन
अनख राज सिंह ने इन खेलों में जीते मेडल
पॉवरलिफ्टिंग भारत 15वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डेडलिफ्ट छह प्रथम पदक लगाया, जिसे डेडलिफ्ट 242 किग्रा मारा.
स्क्वाट्स में दूसरा पद जिसने स्क्वाट्स 225 किग्रा मारा
और कुल मिलाकर दूसरा पदक जिसे समग्र रूप से 595 किग्रा में उठाया गया.
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय के रेल आंदोलन की हुई जीत, शिष्टमंडल ने मिलकर जताया आभार
सम्मान समारोह में ये रहे उपस्थित
सीजीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, चेयरमैन गुरमीत सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत ग्रेवाल, रंजीत सिंह एकलगड्डा, सुखवंत सिंह सुक्खू, चरणजीत सिंह, सतबीर सिंह सत्ते, सतपाल सिंह समेत कई प्रतिनिधि एवं महिलाएं उपस्थित थी.


