
ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा नई दिल्ली और हावड़ा के बीच 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेनें बिहार के पटना, बक्सर, आरा, किउल और झाझा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, जिससे यूपी-बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

आइए जानते हैं इन स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और टाइमिंग।
गाड़ी संख्या 04048/04047 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से हावड़ा (ट्रेन नंबर 04048) का टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 28.05.2026 को 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 10.30 बजे डीडीयू (DDU), 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, 13.25 बजे पटना, 14.13 बजे बख्तियारपुर, 15.43 बजे किउल और 16.55 बजे झाझा रुकते हुए रात 23.40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
हावड़ा से नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 04047) का टाइम टेबल
वापसी दिशा में, गाड़ी संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30.05.2026 को रात 01.40 बजे हावड़ा से खुलेगी। इसके बाद यह ट्रेन उसी दिन 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 13.10 बजे बक्सर और 15.05 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04050/04049 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली से हावड़ा (ट्रेन नंबर 04050) का शेड्यूल
यात्रियों की मांग को देखते हुए दूसरी जोड़ी ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल नई दिल्ली से 30.05.2026 को शाम 18.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे डीडीयू, 11.40 बजे बक्सर, 12.25 बजे आरा, 13.25 बजे पटना, 14.13 बजे बख्तियारपुर, 15.43 बजे किउल और 16.55 बजे झाझा होते हुए रात 23.40 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
हावड़ा से नई दिल्ली (ट्रेन नंबर 04049) का शेड्यूल
वापसी में, गाड़ी संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 01.06.2026 को रात 01.40 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुबह 08.45 बजे झाझा, 09.33 बजे किउल, 10.38 बजे बख्तियारपुर, 11.40 बजे पटना, 12.24 बजे आरा, 13.10 बजे बक्सर और दोपहर 15.05 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह 08.20 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
यात्रियों के लिए ध्यान देने योग्य बात: इन समर स्पेशल ट्रेनों के चलने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC ऐप या स्टेशन काउंटर के माध्यम से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।


