चांडिल : लुपुंगडीह चांडिल स्थित नारायण आईटीआई में संस्थान की टॉपर छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश नारायण और मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि भी श्रद्धांजलि के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वे छात्रों को प्रेरक संदेश एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास करना चाहिए और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।सभी नागरिकों को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के स्वलम्बी भारत आत्मनिर्भर भारत, बिकसित भारत के सपने को…
Author: BJNN Desk
मुंबई/ रांची: देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने मंगलवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो की नई रेंज लॉन्च की। कंपनी ने नए टॉप-एंड वेरिएंट बोलेरो बी8 और बोलेरो नियो एन11 पेश किए हैं। नई बोलेरो की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.99 लाख से ₹9.69 लाख तक रखी गई है, जबकि बोलेरो नियो ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख तक उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, नई बोलेरो में स्टील्थ ब्लैक कलर, नई ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और दमदार एलईडी डीआरएल्स दिए गए हैं। अंदरूनी डिजाइन में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें लेदरेट सीट कवर, 17.8…
जमशेदपुर। न्युवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम न्युवोको ड्यूरागार्ड सौथी ख़ास गरबा का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विजेता चयन और सम्मान के लिए रेडियो फीचर, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और सार्वजनिक मतदान के जरिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। अहमदाबाद में आयोजित समापन समारोह में उन समूहों को गरबा लीजेंड्स ऑफ गुजरात के रूप में सम्मानित किया गया, जिन्होंने गरबा की सच्ची भावना को जीवंत रखा। इस मौके पर चिराग शाह, प्रमुख, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्तास ने कहा कि सौथी ख़ास गरबा ने परंपरा, समुदाय और विश्वास को जोड़ते हुए…
जमशेदपुर। न्युवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम न्युवोको ड्यूरागार्ड सौथी ख़ास गरबा का भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विजेता चयन और सम्मान के लिए रेडियो फीचर, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और सार्वजनिक मतदान के जरिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। अहमदाबाद में आयोजित समापन समारोह में उन समूहों को गरबा लीजेंड्स ऑफ गुजरात के रूप में सम्मानित किया गया, जिन्होंने गरबा की सच्ची भावना को जीवंत रखा। इस मौके पर चिराग शाह, प्रमुख, मार्केटिंग, इनोवेशन और सेल्स एक्सीलेंस, न्युवोको विस्तास ने कहा कि सौथी ख़ास गरबा ने परंपरा, समुदाय और विश्वास को जोड़ते हुए…
जमशेदपुर,: पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा के निधन पर शहर के सिख युवाओं ने गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। ज्ञात हो कि राजवीर जवंदा का 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के पिंजौर में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर और कमर में गहरी चोट लगने के कारण उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 12 दिन तक उन्होंने मौत से जंग लड़ी, लेकिन आज उन्होंने अंतिम सांस ली। READ MORE :Adityapur News :आदित्यपुर स्टेशन पर बिहारगामी ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़ उनकी मृत्यु…
जमशेदपुर: सिंहभूम डाक विभाग ने आज श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में दीन दयाल स्पर्श योजना-2025 के तहत छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया। इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के कुल 141 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से वैली व्यू स्कूल के 21 छात्र, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के 13 छात्र, साकची गर्ल्स हाई स्कूल का 1 छात्र, कार्मेल जूनियर कॉलेज का 1 छात्र, टैगोर अकादमी का 1 छात्र, भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल के 8 छात्र, ज्ञान गंगा स्कूल के 21 छात्र, सेंट मैरी हिंदी हाई स्कूल के 38 छात्र, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के 35 छात्र, राम कृष्ण मिशन स्कूल…
आदित्यपुर। नागरिक समन्वय समिति, आदित्यपुर डिवीजन के अध्यक्ष निरंजन मिश्रा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का ठहराव पुनः शुरू किया जाए। ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी से पहले आदित्यपुर स्टेशन पर कई बिहारगामी ट्रेनों का ठहराव होता था, लेकिन महामारी के दौरान यह ठहराव बंद कर दिया गया और अब तक पुनः बहाल नहीं किया गया है। READ MORE :ADITYAPUR NEWS :आदित्यपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर झारखंड चेतना मंच का हस्ताक्षर अभियान स्थानीय लोगों की माँग है कि निम्नलिखित ट्रेनों का आदित्यपुर स्टेशन पर…
जमशेदपुर: जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नारी शक्ति के तत्वावधान में बिस्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में विजया मिलन समारोह सह महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी शक्ति की अध्यक्ष अपर्णा गुहा की अध्यक्षता में समाज हित के क्षेत्र में कार्य करने वाली 60 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, बंग बंधु के महासचिव उत्तम गुहा, परशुडीह थाना प्रभारी अभिनाश कुमार, समाजसेवी पूरबी घोष, शुभंकर चटर्जी, विजय…
सम्पर्क – 8877674432 आज का पंचांग दिनांक – 09 अक्टूबर 2025 दिन – गुरुवार विक्रम संवत् – 2082 अयन – दक्षिणायण ऋतु – शरद मास – कार्तिक पक्ष – कृष्ण तिथि – तृतीया रात्रि 10:54 तक तत्पश्चात् चतुर्थी नक्षत्र – भरणी रात्रि 08:02 तक तत्पश्चात् कृत्तिका राहुकाल – दोपहर 01:42 से दोपहर 03:10 तक पंचक – नही है सूर्योदय – 05:47 सूर्यास्त – 05:37 दिशा शूल – दक्षिण दिशा में दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें आज का राशिफल मेष – आज का दिन आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगा। खाली बैठने की आपकी आदत आपकी मानसिक शांति के लिए…
जमशेदपुर. 18 मई 2017 को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नागाडीह में हुए हत्याकांड में जमशेदपुर कोर्ट ने 5 अभियुक्तों को बुधवार को धारा 302के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई. पांच अभियुक्तों के नाम हैं–राजाराम हांसदा, गोपाल हांसदा, रेंगो पूर्ति, तारा मंडल और सुनील सरदार. एडीजे वन विमलेश कुमार सहाय की अदालत ने यह फैसला दिया. अदालत सितंबर में ही अभियुक्तों को दोषी करार दे चुकी थी. आज सजा के बिंदु पर बहस हुई, जिसमें सुशील कुमार जायसवाल ने बहस करते हुए उदाहरणों के साथ इसे रेअरेस्ट ऑफ द रेअर बताते हुए, उसी लिहाज से सजा मुकर्रर करने की अपील…
