Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर दिशा की बैठक में कड़े फैसले, बिजली-सड़क और अतिक्रमण पर अधिकारियों को अल्टीमेटम
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर दिशा की बैठक में कड़े फैसले, बिजली-सड़क और अतिक्रमण पर अधिकारियों को अल्टीमेटम

BJNN DeskBy BJNN DeskMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हाई-लेवल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की। इस समीक्षा बैठक में बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू सहित उपायुक्त राजीव रंजन और डीडीसी नागेन्द्र पासवान उपस्थित थे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: 31 मई को 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, संवेदनशीलता के निर्देश

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग ड्राइव पर कड़े सवाल उठाए। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक ने एपेक्स अस्पताल और जुगसलाई विधायक ने एमजीएम अस्पताल के आगे बोड़ाम-पटमदा से आने वाले ग्रामीणों की वाहन जांच का मुद्दा उठाया। वहीं पोटका विधायक ने बंगाल और ओडिशा नंबर की गाड़ियों की चेकिंग पर आपत्ति जताई। समिति ने ट्रैफिक पुलिस को वाहन जांच के दौरान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की हिदायत दी।

बिजली बिलिंग और खराब ट्रांसफार्मर पर एक्शन प्लान

विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर महीने उपभोक्ताओं के मीटर की नियमित रीडिंग और बिलिंग सुनिश्चित की जाए। गर्मी के मौसम में जनता को परेशानी न हो, इसके लिए क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदलने और तकनीकी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।

जर्जर स्कूल भवन एक सप्ताह में होंगे ध्वस्त

शिक्षा विभाग और भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर जर्जर और अनुपयोगी स्कूली ढांचों को ध्वस्त करें। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात ठीक करने, आवासीय विद्यालयों में नियमित हेल्थ कैंप लगाने और बेंच-डेस्क की कमी को दूर करने के निर्देश दिए गए।

READ MORE..JAMSHEDPUR NEWS: सरयू राय के रेल आंदोलन की हुई जीत, शिष्टमंडल ने मिलकर जताया आभार

सरकारी जमीन से हटेगा अतिक्रमण, अवैध प्लॉटिंग की होगी जांच

जुगसलाई के शिव घाट, जमशेदपुर पूर्वी के सर्कस मैदान और मानगो नगर निगम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। प्रशासन को अतिक्रमणकारियों पर कानूनी कार्रवाई करने और खाली जमीन पर पार्क या खेल मैदान विकसित करने का सुझाव दिया गया। वहीं, करनडीह और पोटका क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध प्लॉटिंग और बिना नक्शा पास कराए बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की जांच की जिम्मेदारी डीडीसी को सौंपी गई है।

राशन की कालाबाजारी और रैयतों के मुआवजे पर सख्ती

जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकानों के समय पर न खुलने और राशन की कालाबाजारी की शिकायतों पर उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके साथ ही, पथ निर्माण विभाग की विभिन्न सड़क परियोजनाओं (जैसे भादूडीह बोंटा सतनाला बोड़ा माधोपुर पथ और बेगनाडीह से पोटका पथ) के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई गई। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जल्द भुगतान करने तथा धान अधिप्राप्ति के तहत किसानों के बकाया पैसे का तुरंत निपटारा करने का निर्देश दिया गया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:29 जुलाई 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 29, 2026

Jamshedpur news:एमजीएम की बदहाली पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुँचे सौरभ विष्णु, बोले– इलाज के अभाव में एक भी मौत स्वीकार नहीं

July 29, 2026

Ranchi news:एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने नौ राज्यों में शुरू किया फसल बीमा जागरूकता अभियान

July 29, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.