
जमशेदपुर: शहर के मारवाड़ी समाज ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए शुक्रवार को एक विशाल अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया। साकची बाजार स्थित शिव मंदिर के समक्ष समाजसेवी विनोद कुमार अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी स्मृति में आम लोगों के बीच भव्य प्रसाद और भोजन का वितरण किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

2500 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया महाप्रसाद
यह विशेष आयोजन विनोद अग्रवाल के पुत्र लालचंद अग्रवाल और बबलू अग्रवाल द्वारा किया गया था। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन स्थल पर भोजन के साथ-साथ ठंडे पेय पदार्थों की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। प्रसाद के रूप में खीर, हलवा, पुलाव, पूरी, सब्जी, शरबत और शीतल जल का वितरण किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान साकची बाजार के आस-पास मौजूद 2500 (ढाई हजार) से अधिक लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में मातृशक्ति का रहा अहम योगदान
इस विशाल भंडारे और प्रसाद वितरण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में मारवाड़ी समाज की महिलाओं का भी सराहनीय योगदान रहा। भीषण गर्मी के बावजूद पायल अग्रवाल, मनीषा संघी, मनीषा अग्रवाल, राखी अग्रवाल और केसर छावछरिया सहित कई अन्य महिलाओं ने अपने हाथों से लोगों को भोजन परोसा और व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई।
समाज के इन गणमान्य लोगों ने अपने हाथों से बांटा प्रसाद
आयोजन में मारवाड़ी समाज के कई प्रमुख और गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा भाव से आमजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया। इनमें मुख्य रूप से सुभाष शाह, गिरधारी लाल खेमका, कमलेश चौधरी, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अशोक मोदी, नरेश सिंघानिया, विवेक चौधरी, सुरेश कांवंटिया और प्रसिद्ध भजन गायक महावीर अग्रवाल शामिल थे।
इसके अलावा ललित डांगा, निर्मल पटवारी, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, विनोद शर्मा, मोहित मूनका, मालीराम, मनोज अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, सन्नी संघी, कुशल गनेड़ीवाल, पवन खेमका, ऋषभ चेतनी और कैलाश छावछरिया सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।



