आदित्यपुर। भारत संस्कार एवं पीएनवीएस श्रमिक निर्माण स्वावलंबी सहयोग समिति की ओर से वार्ड संख्या-17 स्थित राष्ट्रपति पदक से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रामचंद्र पासवान, विनोद वार्ष्णेय, एसडी प्रसाद, पार्षद डॉ. नथुनी सिंह, अनिल सिंह, कैलाश शाह, मीना देवी, मधु और अनीता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश को याद…
Author: BJNN Desk
आदित्यपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड शिक्षित बेरोजगार ऑटो एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को याद किया और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से सभी को प्रेरणा लेने की…
चाईबासा/आदित्यपुर। विहंगम योग युवा संत समाज की ओर से स्वर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए चाईबासा परिसदन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिल्ली से पहुंचे इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जयसवाल को विश्व के अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया। स्वर्वेद के संदेश और इसकी शिक्षाओं से परिचित होने के बाद स्वामीनाथन जयसवाल ने ग्रंथ में गहरी रुचि दिखाई और वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विहंगम योग के सक्रिय कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं आध्यात्मिक जागरण के लिए कार्य कर रहे नीरज मिश्रा ने स्वामीनाथन जयसवाल को विहंगम योग…
आदित्यपुर: आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या 11 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जाने-माने क्रिकेट खिलाड़ी एवं श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति से जुड़े शशिनाथ सिंह ‘उदय’ को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की गई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने शशिनाथ सिंह ‘उदय’ के क्रिकेट खेल से…
आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पिता एवं कॉमरेड स्व. सत्य नारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 अक्टूबर 2026 को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिचितों की मौजूदगी में स्व. सत्य नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रम से पहले स्व. सत्य नारायण सिंह के छोटे पुत्र पंकज कुमार सिंह और पुत्रवधू अस्मिता कुमारी पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा के बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जनवादी विचारों के लिए याद…
जमशेदपुर/चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बीती रात रेलवे ट्रैक पर हाथी के आ जाने से करीब डेढ़ घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। वन्यजीव की सुरक्षा और संभावित दुर्घटना को देखते हुए रेलवे ने BNDM A/CABIN (बंडामुंडा ए/केबिन) और BZR (बिसरा) के बीच अप, डाउन और थर्ड लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। रेलवे के अनुसार, ट्रैक के आसपास हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद रात 1:25 बजे तीनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। हाथी के सुरक्षित क्षेत्र से वापस चले जाने के बाद रात 2:57 बजे रेल परिचालन दोबारा शुरू…
जमशेदपुर। समाजसेवा और सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्रीकांत देव को राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वैश्य एकता मंच के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव को उनकी कार्यकुशलता और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय योगदान को देखते हुए महासभा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता बनाया गया है। राष्ट्रीय पोद्दार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने संगठन की नई कार्यसमिति की घोषणा करते हुए श्रीकांत देव को यह जिम्मेदारी सौंपी। नई जिम्मेदारी मिलने पर श्रीकांत देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: केनरा बैंक लूटकांड…
जमशेदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सिविल सर्जन, पूर्वी सिंहभूम डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर बर्मामाइंस स्थित हिन्द कुष्ठ अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अस्पताल के 38 कुष्ठ मरीजों समेत कुल 45 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर में जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने 18 महिलाओं और 27 पुरुषों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान कुष्ठ रोग से मुक्त हो चुके लोगों को सम्मानित भी किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा…
आदित्यपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के जूनियर विंग के छात्रों ने स्वच्छ भारत अभियान-2026 के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में निकाली गई इस जागरूकता रैली में जूनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों के हाथों में ‘थिंक ग्रीन, लव ग्रीन’ और ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ जैसे संदेशों वाली तख्तियां थीं। छात्रों ने स्व-निर्मित चित्रकलाओं और नारों के माध्यम से लोगों को…
चांडिल। नारायण प्राइवेट आईटीआई, लुपुंगडीह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी और प्रशिक्षुओं ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। जटाशंकर पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्होंने सत्य और अहिंसा को…
