जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं आईपीएस अधिकारी सरोजनी लकड़ा के जमशेदपुर आगमन पर चर्च स्कूल, बेल्डीह की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्कूल के सचिव अविनाश दास ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया।
इस अवसर पर स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अमोश टांडी और स्पोर्ट्स हेड अशफाक अहमद भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सरोजनी लकड़ा से खेलों के विकास और विद्यार्थियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
READ MORE :Jamshedpur News :इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में 217 लोको पायलटों को मिला फर्स्ट एड और CPR का विशेष प्रशिक्षण
युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा
मुलाकात के दौरान स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने जैसे विषय प्रमुख रहे।
सरोजनी लकड़ा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अनुशासन, निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
चर्च स्कूल बेल्डीह के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुलाकात को विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस तरह के संवाद से नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल को बल मिल सकता है।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS: 9 से 23 दिसंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान, सहिया घर-घर जाकर करेंगी जांच

