पारस सिंह झा
देवघर,। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान और शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार आयोजित इस जनता दरबार की अध्यक्षता जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीतिलता किस्कू ने की।
जनता दरबार में लोगों ने झारखंड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, विभिन्न अंचलों और शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। मौके पर जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, ताकि संबंधित विभाग के माध्यम से शिकायतों का समाधान किया जा सके।
READ MORE :Jamshedpur News :पूर्व CM अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा का भव्य महाप्रसाद, केंद्रीय मंत्री समेत कई दिग्गज हुए शामिल
एक-एक कर सुनी गई लोगों की समस्याएं
जनता दरबार में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों ने उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सामने आए मामलों की जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
READ MORE :Jamshedpur News :इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में 217 लोको पायलटों को मिला फर्स्ट एड और CPR का विशेष प्रशिक्षण
एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को देनी होगी रिपोर्ट
प्रीतिलता किस्कू ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इससे शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की निगरानी की जा सकेगी और लंबित मामलों पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखने का अवसर देना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के माध्यम से उनका समयबद्ध समाधान करना है।

