आदित्यपुर: छठ महापर्व के अवसर पर सामाजिक सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-19 स्थित रोड नंबर-15 में मंगलवार को 350 छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री किट का वितरण किया गया। स्थानीय पार्षद ब्रजेश सिंह उर्फ टोंटी सिंह ने छठ पूजा समिति के बैनर तले व्रतियों को गेहूं, गुड़, सूप और नारियल सहित पूजा की आवश्यक सामग्री प्रदान की।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: छठ घाट जाने वाले रास्ते पर सफाई के नाम पर खानापूर्ति, भाजपा नेता सतीश शर्मा ने नगर निगम को घेरा
पिछले 10 वर्षों से जारी है सेवा कार्य
पार्षद ब्रजेश सिंह उर्फ टोंटी सिंह ने बताया कि छठ पूजा समिति पिछले 10 वर्षों से लगातार छठ व्रतियों के बीच पूजा सामग्री किट का वितरण करती आ रही है। समिति का उद्देश्य जरूरतमंद व्रतियों को छठ महापर्व की तैयारियों में सहयोग प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इस अवसर पर व्रतियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
READ MORE :ADITYAPUR NEWS: पार्षद प्रतिनिधि बबुआ सिंह पर जानलेवा हमले का आरोप, पिस्टल के बट से किया वार; आदित्यपुर थाना में शिकायत
समिति के सदस्यों ने किया सहयोग
पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान संतोष पांडेय, रामानुज, उमेश सिंह, मन्नू तिवारी, मनीष, राजेश कुमार, राजू मिश्रा, संपत, पप्पू सिंह, अशोक मिश्रा, राजीव मोहन सिंह, छोटन, नवीन पांडेय, अंजू देवी, मंजू सिंह, अंजली, विनीता और मीरा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
समिति की ओर से पिछले एक दशक से जारी यह पहल छठ महापर्व के दौरान सामाजिक सहयोग और सामुदायिक एकजुटता की मिसाल पेश कर रही है।

